FIR पर बोले सपा विधायक पंकज मलिक-हम न डरेंगे, न ही दबेंगे, मजबूती से लडेंगे

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की तेज होती रफ्तार के बीच मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन में सपा के प्रत्याशी राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के विधायक पुत्र और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ गुपचुप मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की ओर से इस कार्यवाही की कानों-कान किसी को खबर भी नहीं लगने दी गई। 11 दिन बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर सपाईयों में रोष नजर आया। विधायक के पिता और सपा प्रत्याशी ने इसे घिनौनी मानसिकता वाली हरकत बताया तो वहीं विधायक ने भी इस पर कई सवाल उठाये हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्यवाही किसी के दबाव में नहीं की गयी है।

थाना सिविल लाइन के उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गौड द्वारा थाने पर 18 मार्च 2024 को जुबानी सूचना के तहत सपा विधायक पंकज मलिक और सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उप निरीक्षक के द्वारा थाने पर दी गई जुबानी सूचना के तहत कहा गया कि 17/18 मार्च की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जनपद वाराणसी से यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपी लेकर आये शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार को मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश यादव ने गोली मारने की घटना की थी, इसमें अध्यापक की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर 18 मार्च की सुबह सरकूलर रोड पर छोटूराम इंटर काॅलेज के सामने शिक्षक संघ के पदाधिकारी तथा अध्यापकों के द्वारा सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के मौके पर जाने और उनको लगातार समझाने के बाद भी वो लोग सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के चरथावल सीट से विधायक पंकज मलिक और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गये तथा उनके द्वारा भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया गया। कहा गया कि इस समय पूरे देश में आदर्श आचार संहिता तथा धारा 144 भी लागू है। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के द्वारा आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत अपराध किया है।

इसे भी पढ़ें:  महिला सभासदों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से मांगे वार्डों में सफाई कर्मचारी

दरोगा शैलेन्द्र कुमार गौड की जुबानी सूचना पर सिविल लाइन थाने में विधायक पंकज मलिक और सपा नेता राकेश शर्मा के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर 18 मार्च को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में एसएचओ ओमप्रकाश शर्मा ने थाने के एसआई सतेन्द्र सिंह ढिल्लो को मुकदमे की विवेचना भी सौंप दी, लेकिन इसकी थाना पुलिस या पुलिस अफसरों ने किसी को भी कानों कान खबर नहीं होने दी। एसएचओ ओमप्रकाश ने इस सम्बंध में बताया कि विधायक पंकज मलिक और राकेश शर्मा राजनीतिक पार्टी से सम्बंध रखते हैं, उनको वहां नहीं जाना चाहिए था। शिक्षक नेताओं पर मुकदमा दर्ज नहीं होने के सवाल को वो टाल गये। गुपचुप कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन ही हमने मीडिया के साथ यह जानकारी साझा कर दी थी। इसमें किसी भी प्रकार के सत्ता के दबाव से उन्होंने इंकार किया है।

विधायक पुत्र पर मुकदमा दर्ज होने को लेकर सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उनको इसकी जानकारी ही नहीं है। मीडिया के माध्यम से ही पता चल रहा है कि एक निर्दोष दलित शिक्षक धर्मेन्द्र की नृशंस हत्या किये जाने के खिलाफ गमजदा शिक्षक समाज की भावना के साथ कुछ देर खड़ा रहकर शोक जताने पर पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह बेहद घिनौनी मानसिकता वाली हरकत है। वहीं विधायक पंकज मलिक ने भी इस कार्यवाही पर कई सवाल उठाये हैं। राकेश शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देव

जनवरी में जानसठ रोड पर ब्राह्मण समाज के युवा नेता बिट्टू शर्मा की सड़क हादसे में मौत के प्रकरण में एफआईआर की मांग को लेकर राकेश शर्मा और एसएसपी अभिषेक सिंह के बीच विवाद हो गया था। हालांकि एसएसपी ने सकारात्मक पहल करते हुए इस विवाद को उसी दिन निपटा लिया था, लेकिन अब उनके खिलाफ हुए मुकदमे को लेकर इसी विवाद के साथ चर्चा की जा रही है। सपाईयों में भी इस मुकदमे को लेकर आक्रोश है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि किसी निर्दोष शिक्षक की हत्या पर शिक्षक समाज के लोगों ने ही जाम लगाया था। पंकज मलिक और राकेश शर्मा वहां से उस समय संयोग से गुजर रहे थे, शिक्षक समाज की पीड़ा को देखकर वो सहानुभूति के लिए कुछ देर वहां रूके थे। वो कोई भीड़ लेकर या सोची समझी रणनीति से वहां नहीं पहुंचे थे। यह कार्यवाही निंदनीय है और विपक्ष को दबाने वाली है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से साफ पता चलता है कि सत्ता के दबाव में काम हो रहा है। पार्टी स्तर पर हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

मुजफ्फरनगर पुलिस को नहीं पता सपा का जिलाध्यक्ष कौन!

मुजफ्फरनगर में चुनावी माहौल है, ऐसे में सभी राजनीतिक लोगों की कुंडली पुलिस प्रशासन पूरी तरह से खंगालता है, हर छोटे बड़े नेता पर निगरानी होती है, लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस और खूफिया विभाग में आपसी समन्वय ही नहीं है। सिविल लाइन थान में उप निरीक्षक शैलेन्द्र गौड ने सपा विधायक पंकज मलिक और राकेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उनकी जुबानी तहरीर से साफ पता चलता है कि मुकदमा दर्ज कराने में बेहद जल्दबाजी की गयी है, क्योंकि राकेश शर्मा को सपा का जिलाध्यक्ष बताया गया है। जबकि वो पार्टी में वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव हैं और सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी है।

इसे भी पढ़ें:  अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल कुमार

भाजपा के लोग दबाव की राजनीति कर रहे हैं, हम डरेंगे नहींः पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर। 11 दिन पहले शिक्षकों के धरने के लिए मुकदमा दर्ज होने की खबर पर सपा विधायक पंकज मलिक हतप्रभ हैं। उन्होंने कहा कि उनको इसकी जानकारी तक नहीं हुई, मीडिया के माध्यम से ही पता चला है कि 11 दिन पहले उनको और राकेश शर्मा को नामजद करते हुए एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है।

विधायक पंकज मलिक ने पुलिस की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि ये सत्ता के इशारे पर हो रहा है। हम मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो भाजपा के लोग दबाव की राजनीति करने पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही विपक्ष के खिलाफ दबाव की राजनीति में तंत्र का प्रयोग करती रही है, लेकिन हम किसी भी दबाव में नहीं आयेंगे। पंकज मलिक का कहना है कि वो स्वयं वहां भीड़ लेकर नहीं गये, मैंने इकट्ठी नहीं की, न ही कोई उकसाने वाला भाषण दिया। केवल सहानुभूति जताकर शिक्षकों से मिले और कुछ ही देर में लौट आये थे। धरना और जाम शिक्षकों का था। उन्होंने पुलिस प्रशासन की मानसिकता की निंदा करते हुए कहा कि एक निर्दोष शिक्षक की नृशंस हत्या करने जैसे अमानवीय कृत्य के बाद हर कोई आहत था और भावुक था। इंसानियत की इसी भावना के साथ वो भी वहां पहुंचे थे। ऐसे मामले में भी मुकदमा दर्ज कराना औछी हरकत है। जनता दबाव बनाने वालों के नहीं, उनके बीच रहकर काम करने वालों के साथ है। कोई भी दबाव बनाया जाये, हम डरेंगे नहीं, जनता के बीच रहकर ऐसे लोगों के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ा जायेगा। सरकूलर पर शिक्षक सड़क पर बैठे थे, ये कोई राजनीतिक धरना नहीं था। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »