एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, 21 पुलिसकर्मी मेडल से सम्मानित

मुजफ्फरनगर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाइन में सवेरे ध्वजारोहण करते हुए पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान विभिन्न सेवाओं में पदक के लिए चुने गये 21 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में एसएसपी अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही जनपद के 21 पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा किये गये साहसिक एवं सराहनीय कार्यों के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से प्राप्त मेडल और प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये।

इसे भी पढ़ें:  जल निगम की लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज


इनमें ककरौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिंह को सराहनीय सेवा के लिए एमएसएम पदक, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह को डीजी रजत पदक, थाना प्रभारी नई मंडी बबलू सिंह वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक, सिविल लाइन थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस लाइन के आरक्षी चालक जितेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, यूपी 112 के आरक्षी चालक पंकज तोमर को डीजी रजत पदक, हैड कांस्टेबल राय साहब, देवेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, उप निरीक्षक जगपाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह, प्रेमपाल सिंह और सरवर अली को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अलाउद्दीन, हैड कांस्टेबल रामभूल गिरी, जगदीश सिंह, झरगद सिंह, होतीलाल, इन्द्रपाल सिंह, प्रमोद कुमार और नानक चन्द्र को अति उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  रिफाइंड से बनाया जा रहा था पनीर, नष्ट करायासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »