MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत लागू हुई आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एवं लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चुनाव कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त सभी अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रिटिकल और वुल्नरेबिल बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें, चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध शराब व शस्त्रों की बिक्री करने वाले व्यक्तियों तथा लोगों को डरा और धमका कर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कहने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरु( त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो।

तत्पश्चात एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एफएसटी एव एसएसटी की टीम पूरी तरह क्रियाशिल रहे तथा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग होती रहे, सूचना तंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये जा सके तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल व अन्य राज्यों से प्राप्त पुलिस बल के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पानी, बिजली, शौचालयों स्नानागार सहित वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखे, जिससे उन्हे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर लोगों को निर्भीक एवं स्वतंत्र वोटिंग करने के लिए प्रेरित करें। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, चुनाव सेल प्रभारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण के कारण जहरीली हो गई मुजफ्फरनगर की हवाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  डेढ़ माह पहले हुई शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकालालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »