MUZAFFARNAGAR-पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने कराई ड्रिल

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को एसएसपी संजय वर्मा पुलिस लाइन पहुंचे और साप्ताहिक परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। यहां पर उन्होंने अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई तो पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव की कसौटी पर भी परखा, इस अभ्यास परीक्षा में शस्त्रों को खोलने और बांधने के दौरान कई पुलिस कर्मियों को विफल होते देखा गया।

एसएसपी संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन राजू कुमार साव ने किया। परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाने के साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया और कुछ पुलिस कर्मियों के विफल होने पर आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय और भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया। पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का अवलोकन किया। शौचालय व बारबर शॉप में सफाई को चेक किया। पुलिस कैफे का निरीक्षण कर वहां बन रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, कैन्टीन, डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपरकरणों की स्थिति को परखा। यातायात लाईन का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को धूप से बचने हेतु कैप वितरित किये गये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »