स्वामी कल्याण देव ने कुरीतियों के खिलाफ शिक्षा का दीप जलायाः नायब सैनी

मुजफ्फरनगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी कल्याण देव का जीवन समाज को शिक्षित करने और कुरीतियां मिटाने के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा जो अच्छे कार्यों की शुरुआत की गई थी, उसे शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद पूरी निष्ठा और समर्पण से आगे बढ़ा रहे हैं।

सोमवार को स्वामी कल्याण देव की 21वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में पहुंचकर शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याण देव को नमन किया और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा करने के साथ ही पूजन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन सदी के युग दृष्टा स्वामी कल्याणदेव ने समाज को शिक्षित और संस्कारित बनाने में जो योगदान दिया, वह अतुलनीय है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वोल्टेज कम आने पर भड़के ग्रामीण, जेई को बनाया बंधक


उन्होंने शिक्षा के मंदिरों की न केवल नींव रखी, बल्कि सैकड़ों विद्यालय और कालेज बनवाकर आने वाली पीढ़ी को संवारने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ पावन भूमि है, यहां पर ही पांच हजार साल पूर्व शुकदेव मुनि ने दुनिया में सबसे पहली बार राजा परिक्षित को भागवत कथा का श्रवण कराया, मैं भी इस भूमि पर आकर धन्य हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन करने के साथ ही यहां के सुंदरीकरण को लेकर जो प्रयास किए हैं, वह सराहनीय हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की भक्ति और उपासना का महीना है, सभी कावड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को उनकी शुभकामना हैं। इस दौरान श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल समेत शुकदेव आश्रम से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर छपार में गूंजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नारा

Also Read This

धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

Read More »

प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

सनातन धर्म सभा भवन में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन नन्दोत्सव की गूंज, कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Read More »

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »