मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी की टीम ने अलग अलग छापामार कार्यवाही करते हुए जनपद में मिठाई और पटाखा कारोबारियों के यहां टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। इसके बाद दोनों कारोबारियों पर जीएसटी टीम के अधिकारियों ने नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनसे मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल करने के साथ जांच के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  "सैयारा नहीं... साइबर ठग निकला!" - यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरल

बता दें कि जनपद में केन्द्रीय और राज्य जीएसटी अधिकारियों की टीमों के द्वारा की गई छापामार कार्यवाही से व्यापारियों और उद्योगपतियों में हड़कम्प मचा हुआ है। बीती रात प्रकाश चौक स्थित रिषी स्वीट्स पर जीएसटी एसआईबी की टीम ने छापा मारा था, देर रात तक कार्यवाही चलती रही। इसके साथ ही शामली रोड स्थित पटाखा कारोबारी भास्वती ट्रेडर्स पर भी छापामार कार्यवाही की गई थी। इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एसआईबी ज्योति स्वरूप शुक्ला ने बताया कि मिठाई विक्रेता रिषीपाल के दो प्रतिष्ठानों रिषी स्वीट्स और स्पाइसिया रेस्टारेंट पर छापामार कार्यवाही की गई थी। यहां पर करीब 11 लाख रुपये का माल बिना बिलिंग के पकड़ा गया था। इस पर दो लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया है। वहीं आतिशबाजी कारोबारी भास्वती ट्रेडर्स पर हुई कार्यवाही में टैक्स चोरी में भारी अनियमितता मिलने पर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौत

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  चरवाहों के डेरे पर डाका-बागोवाली में

Read More »