MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में तो कई फर्जीवाड़े सामने आते रहते हैं, लेकिन नगरपालिका की एक महिला सभासद का ही फर्जी लैटर पेड छपवाकर सभासद के हस्ताक्षर से जारी करने का मामला सामने आया है। महिला सभासद के एक टेलर पर आरोप है कि उसने सभासद का फर्जी लैटर पेड छपवाकर लोगों को उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से जारी करना शुरू कर दिया। एक मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन पर जांच हुई तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। महिला सभासद ने इस प्रकरण में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पालिका ईओ को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड 46 सूजडू से शबनूर पत्नी मौहम्मद सलीम निवासी खालसा पट्टी सूजडू सभासद हैं। उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से उनके लेटर पेड प्रयोग करते हुए पालिका भेजे जा रहे हैं। सभासद शबनूर की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले दिनों उनके वार्ड के सुपरवाईजर दीपक कुमार सफाई नायक द्वारा एक जांच के बा द उनको बताया गया कि आशु पुत्र स्व. अली हसन निवासी खालापार, करीमनगर थाना खालापार द्वारा अपनी माता मीना पत्नी अली हंसन के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पालिका में आवेदन किया गया था, जिसमंे उसके द्वारा शपथपत्र व अन्य कागजात के साथ सभासद शबनूर का एक फर्जी लेटर पैड बनवाकर उस पर तहरीर लिखकर फर्जी मुहर व हस्ताक्षर के साथ लगाया गया है। इसके बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आशु ने सूजडू के रहने वाले एक व्यक्ति से यह लेटर पैड तैयार कराया है तथा उस पर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर किए या करवाए गए हैं तथा फर्जीवाडा व धोखाधडी कर गलत तरीके से अपनी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया गया है। सभासद शबनूर ने आरोप लगया कि उनको डर है कि कही इसी तरह कोई अन्य भी फर्जीवाडा न कर ले, इस सम्बंध में अपनी आख्या सुपरवाईजर द्वारा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दाखिल की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात

सभासद पति मौहम्मद सलीम ने बताया कि हमने जांच की तो पता चला कि जिस आशु को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सभासद शबनूर के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से लेटर पैड जारी किया गया है, वो उनके वार्ड का निवासी भी नहीं है। आशु से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सूजडू के रहने वाले कफील अंसारी टेलर ने उसको यह लेटर पैड उपलब्ध कराया। आरोप है कि कफील ने ही फर्जी लेटर पैड और मुहर बनवा रखी है। उसने पूछताछ में यह कबूल किया है कि वो इसी प्रकार के कई फर्जी लेटर पैड लोगों को दे चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अभी पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम समर्पित करेंः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्मृति में कंावड़ सेवा शिविर का शुभारंभलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »