एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक्टिव लर्निंग विषय पर टीचर्स वर्कशॉप आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् ;सीबीएसईद्ध द्वारा चलाये जा रहे कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत सक्रिय शिक्षण ;एक्टिव लर्निंगद्ध विषय पर एक दिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। सीबीएसई से आए रिसोर्स पर्सन के द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्यशाला में शिक्षकों को कौशल विकास के लिए कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के लिए सीखकर करने पर आधारित शिक्षण के लिए प्रशिक्षित किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई सीओई देहरादून के अन्तर्गत कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में एक दिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यालय प्रांगण में पहुंचे अभिनव चौधरी और संजीव जैन का प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा स्वागत-अभिनंदन करने के बाद संयुक्त रूप से कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को करके सीखने पर आधारित सक्रिय शिक्षण को कक्षाओं में लाकर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें छात्रों में सीखकर करने की जिज्ञासा को बढ़ावा देने और कक्षाओं को सुलभ शिक्षण के लिए आकर्षित बनाने के लिए अभिनव प्रयोग करने के लिए शिक्षकों की क्षमता को विकसित करने पर बल दिया गया। इसके लिए रिसोर्स पर्सन के द्वारा अनेक प्रयोगात्मक सुझाव देकर कार्यशाला में शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा लेकर घर-घर जायेंगे कार्यकर्ताः सूर्य प्रकाश


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में सीबीएसई के सीबीपी के अन्तर्गत सक्रिय अध्ययन विषय पर कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए क्षमता संर्वधन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों के द्वारा शिक्षकों को शिक्षा नीति, शिक्षण पद्धति और मूल्यांकन तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इन कार्यशालाओं से शिक्षकों को बेहतर शिक्षण देने में क्षमता निर्माण में काफी सहायता मिलती है, जिससे कक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जा सके। इस कार्यशाला का उद्देश्य सीखने के अवसरों का विस्तार करके, समग्र कौशल विकास को बढ़ावा देना रहा। अंत में उनके द्वारा रिसोर्स पर्सन अभिनव चौधरी और संजीव जैन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  दारुल उलूम ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पिता की अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »