MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी का अपहरण करते हुए उसके साथ खेत में ले जाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है, लेकिन घटना को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते हुए नजर आते रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी किशोरी को उठाकर जबरन सरसों के खेत में ले गया और वहां पर उसके साथ रेप किया। चरथावल थाना प्रभारी आईपीएस राजेश घुनावत ने बताया कि एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसको पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल भेजा गया और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया है। लोगों का कहना है किशोरी से रेप करने का आरोपी युवक क्षेत्र का अपराधी किस्म का है और पहले भी वो कई घटनाओं में शामिल रहा है। आईपीएस राजेश घुनावत का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल

वहीं दूसरी ओर चरथावल थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बताया गया कि गोबर पाथने गई युवती को पथेर के स्थान से ही उठाकर नलकूप पर ले जाने के बाद अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी के पक्ष में भाकियू संगठन के लोग रात्रि में ही थाने पर पहुंच गये और आरोपों को झूठा बताते हुए पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से भाकियू नेताओं को आरोपों को लेकर तहरीर आने की बात कही गई तो भी धरना जारी रखा गया, जब आईपीएस राजेश घुनावत ने सख्ती दिखाई तो भाकियू नेता वहां से धरना उठाकर रफूचक्कर हो गये। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजितफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »