चोरी के मामले में 27 साल से फरार इनामी आरोपी को दबोचा

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी और चोरी का माल खरीदने के मामले में 27 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जनपद मुजफ्फरनगर में फरार और मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 27 वर्ष पूर्व के अभियोग में नामित और कोर्ट से भगौडा घोषित 15,000 रूपये के ईनामी अपराधी को गत रात्रि जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक

एसएचओ सिविल लाइन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी शहजाद पुत्र सईद कुरैशी निवासी नई आबादी साऊथ खालापार थाना खालापार के खिलाफ थाना सिविल लाईन पर साल 1997 में आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मुकदजा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आरोपी ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर 02 से इस मामले में जमानत करा ली थी और उसके उपरान्त लगातार गैरहाजिर चल रहा था। न्यायालय द्वारा पेाश् नहीं होने पर उसको भगौड़ा घोषित कर दिया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, एसएसआई कर्मवीर सिंह, हैड कांस्टेबल सोविन्द्र सिंह और कांस्टेबल दिनेश बाना शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरूआत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चलानी है तो वाहन

Read More »