सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के साथ तीन वर्ष की अनुबंधित अवधि में नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़े के निस्तारण में लगे सभी कर्मचारियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है।

इस पहल के तहत हाल ही में शिव चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह की उपस्थिति में कर्मचारियों को कंपनी द्वारा निर्मित नई वर्दियाँ वितरित की गईं। वर्दियों पर कंपनी और पालिका का विशेष लोगो अंकित किया गया है, जिससे कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से पहचाने जा सकें।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने जानकारी दी कि कंपनी ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उन्हें प्रतिदिन ड्यूटी पर आते समय निर्धारित वर्दी में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी करता पाया गया, तो उस दिन का वेतन नहीं दिया जायेगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने हेतु कंपनी ने कुछ प्रमुख क्षेत्रों में बड़े गारबेज वाहन तैनात किए हैं। ये वाहन विशेष रूप से उन क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य करेंगे, जहां मुख्य मार्गों पर आवासीय क्षेत्र है।

बताया कि पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कंपनी ने शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर स्थित सेवा शिविरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सफाई दल गठित किए हैं। सफाई कर्मचारियों की टीम को सुपरवाइजर और हेल्परों के साथ 24 घंटे की ड्यूटी में लगाया गया है। प्रत्येक सेवा शिविर से कूड़ा एकत्र करने के लिए 25-25 वाहनों की पूर्ण टीम तैनात की गई है। जो दिन-रात सक्रिय रहकर नियमित अंतराल पर कूड़ा संग्रहण का कार्य कर रही हैं। कंपनी ने सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की विशेष ड्यूटी भी निर्धारित की है। रात्रिकालीन शिफ्ट में भी डलावघरों से कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि रात के समय भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और सुबह तक मार्ग साफ-सुथरे रहें।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने डीएम से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज, खुद देंगे डेढ़ करोड़ की जमीन

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही

Read More »