MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। कांधला-विज्ञाना मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा असलम घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। असलम के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो चलने से भी मजबूर हो गया। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद रविवार को शातिर लुटेरे बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम ने शनिवार रात बुढ़ाना के कांधला मार्ग मौहल्ला चमारान में रहने वाले लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन पुत्र पदम सैन जैन के घर में घुसकर लूट की थी। विरोध करने पर उसने व्यापारी ममलेश जैन पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग की और कांधला मार्ग पर असलम पुत्र अशरफ निवासी सरधना मेरठ को घेर लिया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक हथौड़ा, तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल व्यापारी ममलेश जैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि असलम पूर्व में ममलेश जैन के यहां कर्मचारी रह चुका है और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है, जब ममलेश जैन अपनी पत्नी मंजू जैन के साथ घर में मौजूद थे तभी कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। ममलेश द्वारा विरोध करने पर उन पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर बदमाश मौके से नकदी का थैला लेकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी के भाई महेश चंद्र जैन ने थाने में तहरीर दी, महेश ने पुलिस को बताया कि दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है। ममलेश घटना के समय दुकान पर थे तो इसी बीच उन्होंने नकाबपोश को ऊपर घर में जाते देखा, वो पीछे भागे तो युवक के एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में हथौड़ा था, उसने भयभीत करते हुए अलमारी की चाबी मांगी, विरोध के दौरान हमला कर दिया। छीना झपटी में उसका नकाब खुल गया तो परिवार ने असलम को पहचान लिया। वो चमका देकर भाग गया था। तहरीर पर पुलिस ने असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकीजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »