MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने लगेंगी मशीन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का करीब एक दशक पुराना वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किये जाने का सपना अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल में पूर्ण होने जा रहा है। इसके लिए पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह नीदरलैंड और यूपी सरकार के बीच हुए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही हैं। इस प्लांट के लिए सबसे बड़ी सड़क निर्माण की बाधा को दूर करने के बाद अब प्लांट में मशीनरी सेक्शन को खड़ा करने के लिए एक सप्ताह के भीतर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। इसके साथ ही पालिका प्रशासन का प्रयास है कि मार्च 2025 से पहले ही प्लांट का शुभारंभ करा दिया जायेगा। इस प्लांट पर नीदरलैंड की कंपनी 18 अरब रुपये खर्च करने जा रही है। कंपनी के अधिकारियों ने गुरूवार को पालिका मुख्यालय पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ले आउट प्लान पर विस्तृत चर्चा की।

करीब एक दशक पहले नगरपालिका परिषद् में कूड़े से बिजली बनाने का सपना संजोकर कदम आगे बढ़ाया गया था। इसके लिए तत्कालीन पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नीदरलैंड की कंपनी के साथ काम शुरू किया था, लेकिन समय समय पर बाधा पैदा होती रही और यह परवान नहीं चढ़ पाया। बीच में नीदरलैंड और यूपी सरकार के बीच प्रदेश के विभिन्न शहरों में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए करार हुआ तो इसमें मुजफ्फरनगर को भी शामिल किया गया, इसके लिए पालिका से कंपनी ने करीब 20 हेक्टेयर भूमि की मांग की थी, जो उपलब्ध करा दी गई। तो एक बार फिर से बोतल में बंद ये जिन्न बाहर आया और अब इस सपने के साकार होने के लिए उम्मीदों के पंख लग चुके हैं।

गुरूवार को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू के तहत काम कर रही नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल की इंडियन सिस्टर कर्न्सन कंपनी जीसी आईएनटी सॉल्यूशंस प्रा. लि. नई दिल्ली के सीईओ/डायरेक्टर थेरूस जिएलिंग, डायरेक्टर सि(ार्थ शिवारमण और ऑपरेशनल मैनेजर जेस्सी स्केपर्स पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे। उन्होंने यहां ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मुलाकात करते हुए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए मशीनरी सेक्शन बनाने के लिए निर्माण कार्य प्रारम्भ करने को लेकर बिन्दुवार चर्चा की। कंपनी सीईओ थेरूस जिएलिंग ने ईओ को बताया कि किदवईनगर स्थित एटूजेड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट वाली भूमि पर बने मशीनरी कम्पाउंड में ही वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मशीनरी सेक्शन बनाया जायेगा। इसके लिए वहां पर लगी पूरानी मशीनरी को हटवाने के साथ ही एक सप्ताह में ही आवश्यक निर्माण कार्य, फाउंडेशन आदि को शुरू कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ता

प्लांट छोड़कर सड़क पर रात को कूड़ा फेंक रहे एमआईटूसी के कर्मचारी

उन्होंने ईओ से शिकायत की है कि प्लांट पर बने डम्पिंग ग्राउंड में शहर से निकल रहे अपशिष्ट को डालने के बजाये कूड़ा निस्तारण में लगी एमआईटूसी कंपनी के लोग प्लांट के बाहर ही रात्रि में सड़क किनारे कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे आवागमन के लिए मार्ग भी अवरु( हो रहा है। वहीं प्लांट के पास तीव्र मोड पर बना एक सीवर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, उसके निर्माण की आवश्यकता है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह व सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह को सड़क किनारे कूड़ा डालने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसको तत्काल रुकवाने और अपशिष्ट प्लांट के अंदर निर्धारित डम्पिंग ग्राउंड पर करने के निर्देश के साथ चेतावनी भी दी, वहीं एई निर्माण अखण्ड प्रताप सिंह को क्षतिग्रस्त सीवर का निर्माण सड़क बनने से पहले ही कराये जाने के लिए कहा है। जीसी आईएनटी कंपनी के डायरेक्टर सि(ार्थ शिवारमन ने बताया कि कंपनी वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के निर्माण पर 18 अरब रुपये का बजट खर्च करेगी। यहां पर 30-40 मेगावाट विद्युत प्रतिदिन पैदा करने की क्षमता वाली मशीनों को लगाने का काम एक सप्ताह में शुरू करा दिया जायेगा। इसके लिए प्लांट को प्रतिदिन एक हजार टन कूड़ा-करकट की आवश्यकता होगी, इसमें 750 टन अपशिष्ट और 250 टन प्लास्टिक कचरा शामिल है। कंपनी का प्रयास है कि समयावधि में हम यह प्लांट स्थापित करते हुए कूड़े से विद्युत उत्पादन का काम शुरू करा दें।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नीदरलैंड की कंपनी जीसी इंटरनेशनल द्वारा यूपी सरकार के साथ वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू किया गया है। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने 20 हेक्टेयर भूमि की मांग की थी। इसमें किदवईनगर स्थित प्लांट से 19.46 हेक्टेयर भूमि पालिका द्वारा कंपनी को 30 साल की लीज डीड के आधार पर प्रदान की है। प्लांट का पूरा खर्च कंपनी ही वहन करेगी। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू के अनुसार समयावधि मार्च 2025 रखी गई है। हमारा प्रयास है कि हम इससे पहले ही प्लांट का शुभारंभ करा दें। आज कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग सुखद रही है और एक सप्ताह में प्लांट के लिए मशीनरी सेक्शन बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सूली वाला बाग-शहीदों की याद में चेयरमैन जहीर के पीछे उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारीजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »