आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की युवक की हत्या

 गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका ने अपने भाई के सामने परिवार वालों को अपमानजनक शब्द कहने पर प्रेमी के सिर में तवा मारकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर प्रेमी का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि वारदात में शामिल उसका भाई फरार है। सदर थाना पुलिस को चार दिन पहले सूचना मिली कि एक कमरे में युवक का शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ है। पुलिस ने उसकी पहचान कर पानीपत में रहने वाले उसके परिवार वालों को बुलाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि मरने वाला विक्की किसी नीतू नामक युवती के साथ आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहता था। वह यहां पर रहकर निजी अस्पताल में नौकरी करता था। सदर थाना पुलिस की टीम ने छानबीन के बाद घाटा गांव से नीतू को गिरफ्तार कर लिया । नीतू दो दिन सी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तवा और विक्की का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस को इस मामले में नीतू के भाई की भी तलाश है। जिसके साथ विक्की ने शराब पी थी। भाई के सामने परिवार वालों को गाली देने से खफा नीतू ने वारदात को अंजाम दिया । 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  माली को टाउनहाल में देखकर भड़की

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »