MUZAFFARNAGAR-संचारी रोग की रोकथाम को पालिका ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। बरसात में मौसम में लोगों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जाने वाले संचारी रोग रोकथाम अभियान की कड़ी में नगरपालिका परिषद् ने भी अपना विशेष सफाई अभियान शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के बीच शुरू किया। पहले ही दिन शहर के पांच वार्डों में टीम लेकर उतरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। ईओ के निर्देश पर ऐसे सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही 11 दिवसीय इस अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों को संवेदनशील होकर ड्यूटी करने के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। अभियान के इन 11 दिनों में सफाई कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के संचारी रोग रोकथाम अभियान को सफल बनाने के लिए नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने नगरीय निकायों को भी समन्वय बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। इसी कड़ी में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा 11 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शहर केे सभी 55 वार्डों में चलाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को दिये थे। इन 11 दिनों में हर दिन पांच वार्डों में यह विशेष सफाई अभियान चलाते हुए नाले-नालियों, सड़कों और गलियों में सफाई के साथ ही सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों-घास आदि की कटाई और सफाई के साथ ही कूडा और सिल्ट तत्काल ही उठाने का काम किया जाना है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा बनाकर सभी सफाई नायकों को निर्देश जारी कर दिये थे।

शुक्रवार को शहर के पांच वार्डों से इस संचारी रोग रोकथाम विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सवेरे बारिश के बीच ही पांचों वार्डों में सफाई कर्मियों की टीमों को लेकर सड़कों पर उतरे नजर आये। सुबह 6ः30 बजे से सफाई कार्य प्रारम्भ किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 01, 02, 14, 18 और 33 के अन्तर्गत आने वाले इलाकों में साफ सफाई कराई गई। कर्मचारियों ने जानसठ रोड, अलमासपुर, भरतिया कालोनी, पटेलनगर नई मंडी आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई की। जिसमें कर्मचारियों के द्वारा डिवाइडर, मुख्य मार्ग की सफाई, रोड के किनारे घास की कटिंग और नालियों व गलियों से निकला कूड़ा तुरंत प्रभाव से गाड़ियों के माध्यम से उठाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू करने से पूर्व सफाई कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज कराई गई, इस दौरान पांच वार्डों में आठ सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से पूर्व सूचना के बिना ही गैर हाजिर मिले।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन बेटी का विवाह कराकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पेश की मिसाल

इन सभी सफाई कर्मचारियों पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही चेतावनी दी कि आगामी दिनों में चलने वाले अभियान के दौरान यदि सफाई कर्मचारी गैर हाजिर रहेंगे तो वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने सफाई नायकों को निर्देश दिये कि 11 दिनों के अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों व नायकों की छुट्टी पर भी रोक लगाई गई है। शनिवार को वार्ड संख्या 10, 24, 27, 42 और 50 के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान अभियान का जायजा लेने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी औचक निरीक्षण कर सकती हैं। शुक्रवार को अभियान के शुभारंभ अवसर पर सभासद पति एवं युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, राहुल पंवार, सुरेन्द्र कुमार, ललित कुमार, सभासद सतीश कुकरेजा के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लाक्षा मेनवाल और सभी सफाई नायक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जी की जयंती

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  निर्धन बेटी का विवाह कराकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पेश की मिसालजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »