MUZAFFARNAGAR-पालिका के रिटायर्ड टैक्स लिपिक की तलाश में छूट गये खाकी के पसीने

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और दूसरी पत्रावलियों के पालिका से गायब होने के मामले में तो शासन के आदेश पर जांच कमेटी जांच कर रही है, ऐसे में एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जिसमें पालिका का एक रिटायर्ड टैक्स लिपिक ही लापता हो गया है। न तो वो पालिका के रिकार्ड में मिल पा रहा है और न ही उसका कोई ठिकाना सामने आ रहा है। बस उसके वजूद के नाम पर उसका एक नाम और पुलिस के हाथ में उनके खिलाफ करीब चार दशक पूर्व दर्ज हुए क्रिमीनल केस में कोर्ट का समन है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश जारी किया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाये, उसका कुछ पता ठिकाना ही दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में दिया जाये, लेकिन पुलिस कर्मी पिछले करीब एक सप्ताह से कोतवाली से पालिका और पालिका से कोतवाली चक्कर काटकर परेशान हो चुके है, लेकिन रिटायर्ड टैक्स लिपिक का कोई वजूद सामने नहीं आ पा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट से नगरपालिका परिषद् के रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार के नाम समन जारी करते हुए शहर कोतवाली पुलिस को आदेशित किया गया है कि उच्च न्यायालय के क्रिमीनल केस में आरोपी रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार की तलाश हो रही है। केस पर नहीं आने के कारण सुनवाई रूकी हुई है और ऐसे में आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं, तो उसको तलाश कर पेश किया जाये। यह समन और एक नाम रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार के कागज लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व शहर कोतवाली से दरोगा और सिपाही टाउनहाल स्थित नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय पहुंचे। इधर उधर भटकने के बाद उनको बताया गया कि टैक्स विभाग से ही इसकी जानकारी हो पायेगी। करीब पूरा सप्ताह इस भागदौड़ में निकल गया, लेकिन रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार की तलाश का नतीजा ढाक के वही तीन पात नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटना

पुलिस की ओर से बताया गया कि करीब 43 साल पहले 1981 में दर्ज एक क्रिमीनल केस में आरोपी बनाये गये रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसमें महेश कुमार बरसों से पेश नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी किये गये हैं। इसी को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने समन जारी करते हुए आरोपी को पेश कराने या उसके सम्बंध में जानकारी प्रस्तुत करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। इसके लिए ही पुलिस कर्मी लगातार कोतवाली से टाउनहाल तक भटकने को विवश हो रहे हैं। कई दिन के चक्कर काटने के दौरान पुलिस कर्मियों को टैक्स विभाग से लेखा विभाग तक दौड़ाया जा रहा है, लेकिन रिटायर्ड लिपिक महेश कुमार के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। पुलिस कर्मियों का कहना है कि टैक्स विभाग के अधिष्ठान लिपिक ने अपनी रिपोर्ट में साफ टिप्पणी कर दी है कि उसको चार्ज के दौरान किसी भी रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार की कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे साफ है कि टैक्स विभाग में महेश कुमार नामक कर्मचारी का कोई रिकार्ड ही उपलब्ध नहीं है। टैक्स अधिष्ठान से पुलिस कर्मियों को लेखा विभाग में भेजा गया, वहां के अधिष्ठान लिपिक मौहम्मद नदीम ने भी अपनी रिपोर्ट में टिप्पणी कर दी कि लेखा विभाग में टैक्स विभाग के लिपिक महेश कुमार के वेतन आहरण का कोई भी रिकार्ड उपलब्ध नहीं है और पुलिस कर्मियों को वापस टैक्स विभाग में भेज दिया गया। यहां से कर निर्धारण अधिकारी ने भी अपनी टिप्पणी में साफ कर दिया कि टैक्स विभाग में महेश कुमार का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है और पुलिसकर्मियों को चलता कर दिया। अब पुलिस पशेमां है कि पालिका के रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार की तलाश कहां पर की जाये, जबकि पुलिस कर्मियों का कहना है कि कोर्ट से आये समन में केवल इतना ही उल्लेख किया गया है कि महेश कुमार ने 1966 से 1968 तक पालिका में टैक्स लिपिक के पद पर कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

इस सम्बंध में कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मी उच्च न्यायालय में विचाराधीन 1981 के क्रिमीनल केस में रिटायर्ड टैक्स लिपिक महेश कुमार का समन लेकर पालिका आये थे, इसमें बताया गया कि महेश कुमार 1966 से 1968 तक पालिका में तैनात रहा है। टैक्स लिपिक के पद पर रहे इस कर्मचारी के उच्च न्यायालय में कोई क्रिमीनल केस के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट से समन हुए हैं। समन तामील कराने के लिए ही पुलिस कर्मी पालिका आये थे। मामला अधिष्ठान का है, इस सम्बंध में मुझे कुछ जानकारी नहीं है। हमने अपना जवाब पुलिसकर्मियों को दे दिया है। इस मामले में सम्बंधित पटल या अधिकारी ही बता पायेंगे। वहीं इस प्रकरण में कार्यवाहक ईओ सहायक अभियंता निर्माण अखंड़ प्रताप सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई भी प्रकरण नहीं आया है। न ही कोई पुलिस कर्मी उनसे आकर मिला। अब पुलिस कर्मी कहां आकर कहां से वापस जा रहे हैं, उनको पता नहीं है। 

इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएसलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »