MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर में शिव परिवार की मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए शोभायात्रा निकाली, जिसमें शामिल अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां पार्वती की महिमा का गुणगान किया। भजनों की धुनों पर भक्तजन झूमते और नाचते चल रहे थे। मंदिर परिसर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को शहर में शिव चौक से पाल धर्मशाला मंदिर समिति के द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शिव चौक पर पूजा अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने रथ पर सवार शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया और पैदल ही जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनको स्थापित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया और भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आये। यहां पर प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भक्तों के लिए भण्डारा हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष चन्देल, महामंत्री सभासद हनी पाल चन्देल, कोषाध्यक्ष संदीप पाल डिम्पल, नंद गोपाल, सुरेन्द्र प्रकाश, रमेश चन्देल, बाबूराम पाल, युगल किशोर भारती, देवपाल, मूलचंद पाल, ओमपाल और शिवकुमार पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ हिन्द मजदूर किसान

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »