MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। सकल ब्राह्मण समाज के संयोजन में सोमवार को भीषण गर्मी के बावजूद भी जोशीले अंदाज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सवेरे हवन में ब्राह्मण समाज के सैंकड़ों लोगों ने शामिल होकर आहुति दी। इसके उपरांत शोभायात्रा कार्यक्रम में जिले के प्रमुख राजनीतिक और समाजसेवी लोगों ने शिरकत करते हुए भगवान परशुराम को नमन किया। शोभायात्रा शहर भर में भ्रमण के बाद टाउनहाल में समाप्त हुई।

सकल ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सवेरे टाउनहाल स्थित सनातन धर्म सभा भवन में ब्राह्मण समाज के द्वारा हवन का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में समाज के लोगों और प्रमुखों ने शिरकत करते हुए आहुति दी। हवन के उपरांत यहां पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजकों के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करते हुए उनका स्वागत किया गया। सनातन धर्म सभा भवन में भगवान परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री के भाई विवेक बालियान, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डा. सुभाष चंद शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, उमादत्त शर्मा सहित अन्य नेताओं के पहुंचने पर आयोजकों ने सभी को भगवार परशुराम का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत व सम्मान किया।

कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की ओर से कार्यक्रम संयोजक स्वामी श्रीभगवान आश्रम ने भी सभी अतिथियों का स्वागत किया। समाज की ओर से संन्यास लेने पर उनका अभिनंदन और सम्मान किया गया। शोभायात्रा टाउनहाल परिसर से शुरू हुई और शहर में टाउनहाल रोड, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सरवट चौराहा, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी और सदर बाजार होते हुए वापस टाउनहाल मैदान पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ ही सुन्दर झांकियों ने सभी को आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, सभासद प्रशांत गौतम, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रोटरी क्लब से नरेश शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व सभासद पूनम शर्मा, डा. संदीप शर्मा, बसपा नेता सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान शिशु शर्मा, अमित वत्स, रमन शर्मा, रवि शर्मा, अमित शर्मा, सुखबीर सिंह, आर्यन राज शर्मा, डा. अंशुल शर्मा, सुखबीर सिंह, अमित शर्मा, मनोज कौशिक, वैभव शर्मा, मनीष शर्मा, रोहित शर्मा, अरूण शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, ख्याली शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के सैंकड़ों लोग शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »