जैन संतों का चातुर्मास साधना का पावन पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में सकल जैन समाज द्वारा आचार्य 108 भारत भूषण महाराज, मुनि 108 निर्वाण भूषण महाराज तथा मुनि 108 भव्य भूषण महाराज का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने जैन मुनियों को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री 1008 दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी की प्रबंध समिति और सकल जैन समाज की ओर से जानसठ रोड बैंकट हॉल में आचार्य 108 भारत भूषण महाराज के ससंघ चातुर्मास वर्षायोग कलश स्थापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सैंकड़ों भक्तजन जैन संतों के दिव्य सान्निध्य का लाभ लेने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  भगवान महावीर को नहीं उनके सि(ांत मानने से होगा कल्याणः नयन सागर


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जैन समाज द्वारा आयोजित यह समारोह हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संजोने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। समाज के ऐसे आयोजनों से सद्भाव और शांति का वातावरण बनता है, जिसकी आज अत्यंत आवश्यकता है। जैन संतों के चातुर्मास को उन्होंने साधना का पावन पर्व बताया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट, मंत्री अशोक जैन और कोषाध्यक्ष नवीन जैन कवाल ने पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

अमित जैन ने बताया कि नौ वर्षों के उपरांत जनपद में मुनिराज आचार्य भारत भूषण का वर्षायोग चातुर्मास का सौभाग्य मिला है। आज कार्यक्रम में ध्वजारोहण नरेन्द्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन व राजीव जैन ने किया। मंच उद्घाटन राजेश जैन, सनत जैन द्वारा किया गया, स्वागत अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र जैन, डॉ. सुनीता जैन और डॉ. पारस जैन रहे। दीप प्रज्जवलन डॉ. पंकज जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन, किरण जैन, पंकज जैन, दीपक जैन आदि ने किया। अन्य धार्मिक कार्यक्रम में भी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मंच संचालन रविन्द्र जैन और पुनीत जैन द्वारा किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े टाउनहाल से पालिका की सम्पत्ति चोरी, देखें वीडियो....

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »