दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से चुराई गई एक ब्रेजा कार की डिलीवरी देने के लिए मुजफ्फरनगर आ रहे सुक्को और दद्दो गैंग के शातिर बदमाश ने एसटीएफ के जांबाजों को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक खूब दौड़ाया, आखिरकार मल्ल यु( रूपी मुठभेड़ के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ मेरठ की टीम के साथ मिलकर इस शातिर को दबोच लिया और उसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी ब्रेजा कार भी बरामद करने में सफलता पाई।

सीओ सिटी एएसपी ब्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को पुलिस व एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर अभियुक्त को बुढ़ाना मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक ब्रेजा कार बरामद की गयी। सीओ ने बताया कि एसटीएफ मेरठ की टीम को छह नवम्बर की देर रात मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि थाना लिसाड़ी गेट मेरठ में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त एक चोरी की कार को लेकर मेरठ से मुजफ्फरनगर की जा रहा है। सूचना पर मेरठ एसटीएफ टीम द्वारा उक्त कार की पीछा किया गया लेकिन शातिर बदमाशा उनकी रेंज से काफी आगे निकला तो एसटीएफ मेरठ की टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर को घटनाक्रम के बारे में बताया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल बुढ़ाना मोड पर बैरियर लगाकर चैकिंग की गयी तथा मेरठ एसटीएफ द्वारा बतायी गयी कार को रोका गया। कार चला रहे व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम उजैर पुत्र दिलशाद निवासी पटेल नगर थाना, देहली गेट जनपद मेरठ बताया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त उजैर द्वारा बताया गया कि उनका वाहन चोरी करने का एक संगठित गिरोह है। हमारे द्वारा अलग-अलग स्थानों से कारों की चोरी की जाती है तथा उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। उसने यह कार पांडवनगर दिल्ली से चोरी की थी तथा आज वह चरथावल रोड पर शनिधाम मन्दिर के पास एक व्यक्ति को कार की डिलीवरी देने आया था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उजैर कुख्यात सुक्को व दद्दो गैंग का सक्रिय सदस्य तथा शातिर वाहन चोर अभियुक्त है, जिसके द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चोरी की घटना कारित की गयी हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में लगी हुई है। इस शातिर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक जयवीर सिंह एसटीएफ, उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह नागर व आशीष खोखर थाना कोतवाली नगर, एसटीएफ मेरठ से हैड कांस्टेबल रकम सिंह, आकाशदीप, रोमीश तोमर और भूपेन्द्र, हैड कांस्टेबल इसरार और कांस्टेबल अरविन्द कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »