हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडल

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत के बाद अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय ने शव से कानों के कुंडल चोरी कर लिए। यह पूरी घटना अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मतदान कराने बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी

जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी श्वेता नामक महिला अपने परिजनों के साथ कहीं जा रही थी। जब वे आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बाईपास के पास पहुंचे, तो उनकी सड़क दुर्घटना हो गई। गंभीर रूप से घायल श्वेता को तत्काल शामली जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता की मौत के बाद उसके परिजन इमरजेंसी वार्ड में मौजूद थे। इसी दौरान अस्पताल में तैनात एक वार्ड बॉय ने महिला की डेड बॉडी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह पहले चुपके से महिला के एक कान से कुंडल निकाल कर अपनी जेब में रखता है, फिर शव पर चादर ओढ़ाने के बहाने उसका सिर दूसरी ओर घुमाकर दूसरे कान से भी कुंडल निकाल लेता है।

पूरी वारदात बहुत ही सफाई से अंजाम दी गई, लेकिन कैमरे की निगाह से नहीं बच पाई। जब महिला के परिजनों ने देखा कि शव के कानों से कुंडल गायब हैं, तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें सारी घटना साफ-साफ नजर आ गई। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग दोषी वार्ड बॉय पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित वार्ड बॉय के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। यह घटना न केवल नैतिकता के पतन का उदाहरण है, बल्कि सरकारी अस्पतालों में निगरानी और जवाबदेही की गंभीर कमी को भी उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डर

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »