भौराखुर्द में जल जीवन मिशन के काम को धरातल पर परखा

मुजफ्फरनगर। जल जीवन मिशन और 50 करोड़ से ज्यादा की बड़ी परियोजनाओं के साथ ही गौ आश्रय स्थिलों का भौतिक सत्यापन के साथ ही विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू कराये गये अभियान के तहत शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण पर आये नोडल अधिकारी आईएएस मनोज कुमार राय ने भौराखुर्द गांव में जाकर जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का जायजा लिया और काऊ सेंचुरी का निरीक्षण करते हुए गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए की गई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।

उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार राय शनिवार को नोडल अधिकारी के रूप में मुख्यालय पहुंचे। यहां मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर डीएम उमेश मिश्रा की अगुवाई में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत वो सीडीओ कमल किशोर देशभूषण के साथ तुगलकपुर कम्हेडा में स्थित काऊ सेंचुरी पहुंचे। यहां पर काऊ सेंचुरी का संचालन करने वाली गैर सरकारी संस्था श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के सचिव विपुल भटनागर ने उनका स्वागत किया। और वहां पर गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने गौमाता का पूजन करते हुए गुड और चना खिलाया। यहां वेटनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए पशुओं के उपचार के साथ ही उनके चारा और पानी की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।

नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने गांव भौरा खुर्द में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल योजना के लिए किये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने गांव में बनाई गई पानी की टंकियों, पानी की सप्लाई और अन्य व्यवस्था के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। टयूबवैल को खुद चलाकर देखा। पानी का परीक्षण भी कराया और ग्रामीण महिलाओं से व्यवस्था को लेकर बातचीत करते हुए जानकारी भी ली। उनके द्वारा यहां पर पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई टंकी, नलकूप और बिजली कनेक्शन के साथ ही सोलर सिस्टम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशमुख, जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार, एई अंकित कुमार, डीपीआरओ धर्मेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डिप्टी कलक्टर मोनालिसा जौहरी सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर ग्रामीणों ने भी उनका दिल खोलकर स्वागत किया और उनको गुड़ के साथ मट्ठा भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, एक की मौत

मदीनपुर जाकर देखा 66 करोड़ का बिजलीघर

भौरा खुर्द गांव से आईएएस मनोज कुमार राय बुढ़ाना तहसील के गांव मदीनपुर में बनाये गये 132 केवी बिजली घर पहुंचे और वहां पर बिजली घर के निर्माण से लेकर वहां पर की गई अन्य व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी ली। इस बिजली घर के निर्माण पर सरकार ने 66 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया है। यहां से बुढ़ाना और शाहपुर क्षेत्र के गावो में विद्युत आपूर्ति की जायेगी। इस दौरान सीडीओ और विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहेगा किसानों का कब्जा, पुलिस अलर्ट

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »