KANWAR YATRA 2025-सामाजिक सद्भाव की नजीर बने चेयरमैन जहीरः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस बार भूराहेड़ी बॉर्डर पर भव्य इंतज़ाम किए गए हैं। रविवार रात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने स्वयं वहां पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें शीतल पेय एवं खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने व्यवस्थाओं को ‘उत्कृष्ट और प्रेरणादायक’ बताते हुए नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट और उनकी टीम आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में यूपी बॉर्डर पर शिव भक्तों के स्वागत की अनुपम व्यवस्था कर चेयरमैन जहीर फारूकी ने सामाजिक सद्भाव की एक नजीर पेश की है, यह उन लोगों के मुंह पर भी एक तमाचा है, जो कांवड़ यात्रा को हिंदू-मुस्लिम के भेदभाव से जोड़कर समाज में बिखराव और तनाव पैदा करने के लिए धर्म का चौला ओढ़कर समाज और इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने का काम करते हैं।

भूराहेडी चेक पोस्ट पर यूपी उत्तराखंड बॉर्डर की व्यवस्था को देखने और शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन और भाकियू के प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर कांवड़ियों के लिए जो सुंदर और भव्य व्यवस्थाएं की हैं, वह सराहनीय हैं। यहां पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करना सौभाग्य की बात है। टिकैत ने कहा कि शिवभक्तों को पेयजल, विश्राम स्थल और सेवा के लिए जो सुविधाएं यहां मुहैया कराई गई हैं, वे अनुकरणीय हैं। हम जहीर फारूकी, ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, सभी सभासदों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने तन-मन-धन से यूपी में आये शिव भक्त कांवड़ियों की एक अतिथि के रूप में सेवा कार्य में भागीदारी की।

इसे भी पढ़ें:  वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है... बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनी

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि जैसे ही चौधरी राकेश टिकैत रविवार की देर रात यूपी बॉर्डर पर पहुंचे, शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी स्क्रीन पर उनका आगमन लाइव दिखाया गया। भक्तों ने रुक-रुक कर उनके साथ सेल्फी ली, पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। ऐसा दृश्य इससे पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि चौधरी साहब किसानों के ही नहीं, आम लोगों के भी दिलों में खास जगह रखते हैं। भूराहेड़ी बॉर्डर पर लगाए गए सेवा शिविरों में खाने-पीने के अलावा मेडिकल सुविधा, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, फॉगिंग सिस्टम और रात में विश्राम की व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं को देखने आने वाले श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सराहना कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के इस पावन अवसर पर जिस प्रकार किसानों के नेता राकेश टिकैत ने भक्ति और सेवा का संगम दिखाया, वह समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम है। भूराहेड़ी बॉर्डर की व्यवस्थाएं निश्चित ही अन्य स्थानों के लिए उदाहरण बनेंगी।

इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है… बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर दंगे में जेल गए फायर ब्रांड नेता का आकस्मिक निधनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर दंगे में जेल गए फायर ब्रांड नेता का

Read More »