कई गांवों में बिजली की किल्लत, सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे अफसरः विकास शर्मा

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति चरमराने से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। बिजली नहीं आने के कारण सिंचाई नहीं हो रही तो वहीं घरों में भी अंधेरा कायम है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने इस मामले में रोष जताते हुए किसानों के साथ मीटिंग कर जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि नौ अगस्त तक समाधान नहीं किया गया तो किसान बिजली विभाग के चीफ के कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डाला

भाकियू नेता विकास शर्मा के गांव रोनी हरजीपुर स्थित आवास पर चरथावल क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की मीटिंग हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग के अफसरों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। समय पर ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहे हैं। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। विकास शर्मा ने कहा कि मामला चाहे ग्राम बिरालसी का हो, ग्राम कुलहेड़ी का मामला हो या ग्राम चौकडा और ग्राम बिरालसी का ही मामला क्यों न हो, इन गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इन गांवों में पिछले 15 दिन से जंगल का ट्रांसफार्मर नहीं मिला, जिस कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम कूल्हेडी में दलित बस्ती में ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहे हैं, वहां पर बड़े ट्रांसफॉर्मर के लिए कई बार अफसरों से मांग की जा चुकी है। ग्राम चोकड़ा में बिजली घर की मशीन ओवरलोड होने के कारण चोकड़ा, पावटी, मथुरा और घिसूखेड़ा आदि गांवों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग के अफसरों पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन के अफसर नौ अगस्त तक इन समस्याओं का समाधान नहीं कराते हैं तो ग्रामीण और किसान बिजली विभाग के चीफ का उनके कार्यालय में घेराव करने को विवश होंगे। बैठक में विकास शर्मा के साथ पवन त्यागी, नीटू त्यागी, सरफराज त्यागी, बृजपाल राणा, मुकेश राणा, संदीप कुमार, पप्पू त्यागी, बालिस्टर कुमार, रामकुमार प्रधान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीट

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डालाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  डकैत विनोद गडरिया ढेर, मुजफ्फरनगर में था आतंकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कोहरे के आगोश में समाया पूरा शहर, गांव-देहात भी ठिठुरालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »