RAKSHA BANDHAN-बसों में जगह पाने को रही रही मारामारी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

मुजफ्फरनगर। सोमवार को रक्षाबंधन के त्यौहार पर रोडवेज व प्राइवेट बसों में जगह पाने के लिए मारामारी का आलम रहा। यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। कुछ मार्गों पर डग्गामार वाहन चालकों ने भी चांदी काटी। पूरे दिन डग्गामार वाहन दौड़ते रहे।

सोमवार को अल सुबह से ही बहनें अपने भाइयों के यहां जाने तथा भाई बहनों के यहां जाने के लिए सड़कों पर आ गए थे। रोडवेज बसों में रविवार की आधी रात से सोमवार की आधी रात तक महिलाओं के लिए यात्रा को मुफ्त किया गया है। इसके साथ ही इस बार सरकार ने महिला को अपने साथ एक सहायक को भी निःशुल्क ले जाने की छूट दी है। वैसे तो रविवार की अल सुबह से ही रोडवेज बसों में भीड़ शुरू हो गयी थी, लेकिन सोमवार को मारामारी बनी रही। आलम यह था कि बस आकर खड़ी हुई तो वह तुरंत भर जाती थी।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंग

रक्षाबंधन के मद्देनजर विभाग ने बसों के फेरे भी बढ़ाए थे। बावजूद इसके यात्री बसों की तलाश में भटकते नजर आए। यह हाल ट्रेनों का भी था। ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। कुछ यात्री तो बस अड्डे से रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां भीड़ के चलते ट्रेन में नहीं चढ़ पाने के कारण पुनः रोडवेज बस स्टैण्ड पर आना पड़ा। डग्गामार वाहन भी बड़ी संख्या में दौड़ते रहे। वहीं दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भी भीड़ बढ़ने के कारण सोमवार को इस दौरान नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाकर यातायात को नियंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

Also Read This

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »