MUZAFFARNAGAR-सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत से कोहराम

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव चितौड़ा में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक उग्र सांड ने गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग अनुप सिंह पर हमला कर दिया। पेट में सींग लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चार महीने पहले ही मृतक बुजुर्ग के बेटे की एक हादसे में मौत हो गई थी। बेटा भारतीय सेना में तैनात था। अभी परिवार इससे उबर भी नहीं पा रहा था कि बुजुर्ग की मौत से कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल पर फिर कूड़ा शुरू, पालिका तुड़वा चुकी है डलावघर

हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, अनुप सिंह पुत्र दल सिंह अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में सांड की सींग उनके पेट में जा धंसी। गंभीर हालत में परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अनुप सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और सोमवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले अनुप सिंह के जवान बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका बेटा भारतीय सेना में कार्यरत था। बेटे की असमय मौत के बाद अनुप सिंह गहरे सदमे में थे और अब खुद उनकी असमय मृत्यु ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा गोवंश को जल्द से जल्द पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  सीतापुर नवविवाहित जोड़ा आत्महत्या: महामाई मंदिर में 22 दिन बाद दर्दनाक अंत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल

Read More »