MUZAFFARNAGAR-इस बार नुमाइश मैदान में दौड़ेंगे भावी अग्निवीर

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत जनरल ड्यूटी और अन्य सेवाओं के लिए भारतीय थल सेना भर्ती कार्यालय के अधीन जिले में 21 अगस्त की शाम से प्रारम्भ होने जा रही दूसरी अग्निवीर खुली भर्ती रैली की सभी तैयारियां सैन्य अफसरों ने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर पूर्ण कर ली है। इस बार भी 13 जनपदों की 54 तहसीलों से करीब 17 हजार अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह भर्ती रैली 14 दिन चलेगी और 06 अगस्त को सभी 13 जनपदों के अभ्यर्थी अग्निवीर क्लर्क पद के लिए दौड़ के मैदान पर अपनी शारीरिक दक्षता को साबित करने के लिए उमड़ेंगे। इस बार सेना ने जिले में भर्ती स्थल के लिए कुछ व्यवस्था परिवर्तन किया है। पहली बार अभ्यर्थी नुमाइश मैदान पर दौड़ेंगे।

भारतीय सेना भर्ती बोर्ड मेरठ कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने मंगलवार को स्थानीय भर्ती स्थल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकारों को भर्ती रैली के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि 21 अगस्त से 06 अगस्त तक 13 जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निपथ योजना में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि इसमें करीब 17 हजार चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा और प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थी मुख्यालय पर उमड़ेंगे। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 13 जिलों मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के युवा इसमें प्रतिभाग करने जा रहे हैं। 21 अगस्त की शाम से ही भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जायेगी। इसमें पहले दिन जनपद गौतमबुद्धनगर की तीन तहसीलों दादरी, सदर और जेवर तथा जनपद शामली की तहसीलों कैराना, शामली सदर और ऊन के युवा शामिल रहेंगे। सवेरे नुमाइश मैदान पर दौड़ कराई जायेगी। मुजफ्फरनगर जनपद की चारों तहसीलों के चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 02 सितम्बर को होगी। मेरठ के लिए दो दिन और बुलन्दशहर के लिए तीन दिन दिये गये हैं। यह भर्ती अग्निवीर के विभिन्न पदों जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन के लिए की जा रही है।

उन्होंने बताया कि करीब एक माह से इस भर्ती के लिए तैयारी की जा रही हैं। इस बार स्पोर्ट्स स्टेडियम के ट्रैक पर दौड़ नहीं कराई जायंगे, दौड़ के लिए नुमाईश मैदान पर व्यवस्था की गई, वहां पर 1600 मीटर की दौड़ के लिए अच्छा सर्किल मिला है। स्टेडियम में एक चक्कर 400 मीटर का ही बैठ रहा है और फिर बारिश को देखते हुए यहां पर दुर्घटना की संभावना के कारण ही मैदान बदला गया है। स्टेडियम में बीम पुशअप और जिग जैग आदि परिक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने भर्ती को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें युवाओं को भ्रमित करने वाले दलालों पर सैन्य इंटेलीजेंस नजर बनाये हुए है। युवा किसी के बहकावे में न आयें। उन्होंने बताया कि इस बार भर्ती व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है। पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण के उपरांत लिखित परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन इस बार पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस भर्ती के लिए 13 जिलों से लगभग 63 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनकी लिखित परीक्षा 12 मार्च से 10 अपै्रल तक कराई गई। इसमें 17000 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जो अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण होगी, इसके बाद छूटे अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए छह अगस्त का दिन रिजर्व किया गया है। यहीं पर तीन दिनों तक चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट भी पूर्ण कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कोल्ड-डे पर ठिठुराया मुजफ्फरनगर, ठंड से कांपे हाड़

11 साल में पांचवीं सैन्य भर्ती, संजीव बालियान ने कराई थी शुरूआत

मुजफ्फरनगर जनपद के युवाओं को सेना में भर्ती का अवसर दिलाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने 2014 में पहली बार सांसद बनने के बाद से ही प्रयास शुरू कर दिये थे और उन्होंने पहली बार साल 2015 में यहां सेन्य भर्ती रैली आयोजित करवाई थी। इसमें सात जिले शामिल किये गये थे। दूसरी बार 2017 और तीसरी बार वर्ष 2018 में सेना भर्ती हुई थी। साल 2019 में भी सेना भर्ती की तैयारी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव और इसके बाद कोविड आ जाने के कारण यह नहीं हो पाया। इसके बाद लगातार प्रयास किये गये और सितम्बर 2022 में जिले में पहली अग्निवीर भर्ती का आयोजन कराया गया, जिसमें 13 जिलों की 54 तहसीलों के पंजीकृत करीब 64 हजार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। अब जिले में 21 अगस्त को पांचवीं सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि साल 2018 की सैन्य भर्ती मुजफ्फरनगर के बजाये सहारनपुर स्थानांतरित कर दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डर

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता की आदत, स्वस्थ समाज में सहायकः

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोकाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »