MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25 लाख

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत जनपद की तीन नगरीय निकायों को 50 लाख से ज्यादा की धनराशि निराश्रित गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए जारी कर दी है। इस राशि से गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा-भूसा की व्यवस्था की जायेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गौवंशों की देखभाल के लिए आश्रय स्थलों के रूप में गौशाला का संचालन कराया गया है। इनमें से नगरीय क्षेत्रों में निकायों के द्वारा गौशाला चलाई जा रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार के द्वारा कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत गौशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना में प्रदेश की 21 गौशालाओं को 6 करोड़ 81 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। यह धनराशि शासन की मंजूरी के बाद नगरीय निकाय निदेशालय द्वारा निकायों को जारी कर दी है। निदेशक अनुज कुमार झा ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पंचायत बुढ़ाना को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत 32.39 लाख, नगर पंचायत सिसौली को 13.27 लाख और नगर पंचायत भोकरहेडी को 7.59 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। तीनों नगर पंचायतों को कुल 53.25 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि को गौशाला में पशुओं के लिए चारा-भूसा का प्रबंध करने के लिए खर्च किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रात को सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कांवड़ियों से पूछा हालचालइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा विवाद: 180 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्जलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »