पेटीएम के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पेटीएम कंपनी के नाम पर दुकानदारों से केवाईसी कराने के बहाने ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को मंसूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से नकद घ्1.35 लाख, आठ मोबाइल फोन, 30 फर्जी आधार और पैन कार्ड, पेटीएम वॉक्स के 10 सिम कार्ड, पेटीएम के 45 क्यूआर कोड तथा एक हुंडई प10 कार बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना प्रभारी मंसूरपुर सुभाष अत्री के नेतृत्व में ठगी का बड़ा गैंग पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर दुकानदारों की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उनकी निजी जानकारियां और सिम कार्ड लेकर उनके साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी ने बताया कि 20 जून को मुखबिर से मंसूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर अपराधी एक हुंडई कार में सवार होकर किसी नई वारदात की फिराक में हैं। मंसूरपुर पुलिस ने नावला फ्लाईओवर के पास दबिश देकर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आलोक पुत्र महेश कुमार, निवासी सैनी मोहल्ला चौक नागलोई, दिल्ली, मोनू पुत्र राकेश कुमार, निवासी लक्ष्मी पार्क, नागलोई, दिल्ली और अमन वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी निहाल विहार, नागलोई, दिल्ली शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिफा के किसान सम्मेलन में भाग लेने हैदराबाद जाएंगे धर्मेन्द्र मलिक

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले पेटीएम कंपनी में काम करते थे। कंपनी छोड़ने के बाद उन्होंने केवाईसी शुल्क कम कराने के नाम पर दुकानदारों से भरोसा जीतकर उनका पेटीएम बॉक्स सिम और मोबाइल सिम लेते थे। फिर भीम ऐप डाउनलोड कर उसे दुकानदार के खाते से जोड़ लेते थे। कुछ दिनों बाद पेट्रोल पंप या जनसेवा केंद्रों के माध्यम से दुकानदारों के खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेते और बाद में खातों से उनको नकद रूप में निकाल लेते थे। इन शातिर ठगों से पुलिस ने 1,35,000 नकद, 08 मोबाइल फोन, 30 फर्जी आधार और पैन कार्ड, 10 पेटीएम वॉक्स सिम कार्ड, 45 पेटीएम क्यूआर कोड और एक हुंडई कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रदेश में कई ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनसे और पूछताछ कर अन्य वारदातों की कड़ियाँ जोड़ी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में अब पालिका के कूड़ा वाहनों की नो एंट्री

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »