व्यापारियों ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ ही स्वस्थ और यशस्वी जीवन के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की तथा मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय शामली रोड पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के आबकारी व मद्य विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला युवा उपाध्यक्ष भूपेंद्र गोयल द्वारा केक काटने के साथ ही मिष्ठान वितरित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस उत्तर प्रदेश के हर जिले में संगठन के पदाधिकारियों एव व्यापारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया है। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व पवन वर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिवस पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जन्म दिवस समारोह में संगठन के नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल, सुशील सिंघल, पंकज जैन, अनिल सिंघल, हरिओम शर्मा, अभिलक्ष मित्तल, सुनील वर्मा, राकेश जैन, राहुल गोयल, कार्तिक गोयल, संदीप पुंडीर, गौरव जैन, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, अध्यक्ष एसडी मार्किट दुर्गा मंदिर इकाई विक्की अरोरा सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मांगा 450 रुपये

Read More »