स्कूल जा रहे थे दो भाई, अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग और फिर….

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को स्कूल जा रहे छात्रों की इलेक्ट्रिक स्कूटी में सरेराह अचानक आग लग गई। अचानक उठी आग की लपटों को देखकर भयभीत हुए दोनों भाइयों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। दोनों छात्र हीरो की विडा इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्कूल जा रहे थे तभी अंसारी रोड पर स्कूटी में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। इनके परिजनों ने 3 महीने पहले ही यह स्कूटी खरीद कर दी थी।

दरअसल, शाहबुद्दीनपर रोड पर रहने वाले सैयद जुबेर के दोनों बेटे उमेर और उमरेश जानसठ रोड पर स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। छात्र उमेर कक्षा 11 में पढ़ रहा है। रोजाना की तरह आज भी सुबह लगभग साढ़े सात बजे दोनों भाई हीरो की विडा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंसारी रोड पर पहुंचे तो अचानक स्कूटी से धुंआ निकलने लगा। यह देखकर छात्रों ने स्कूटी रोकी और तेजी से नीचे उतरे ही थे, कि स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धूधूकर जलने लगी।

आसपास के लोगों के दमकल विभाग को सूचना दी। तत्काल एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक स्कूटी पूरी जल चुकी थी। छात्र उमेर ने बताया कि उनके पिता ने स्कूल जाने के लिए 3 महीने पहले ही मेरठ रोड स्थित हीरो के शोरूम से इलेक्ट्रिक स्कूटी विडा खरीदी थी। आज स्कूल जाते समय उसमें अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों भाई समय रहते स्कूटी से उतर गए। आग लगने की इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। आग बुझाने के बाद स्कूल का केवल ढांचा ही बचा था। कुछ देर बार छात्रों की सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गये। और जो मलबा बचा था उसको भी वहां से उठाकर परिजन ले गये थे। छात्र के पिता सैयद जुबेर का कहना है कि स्कूटी का इंश्योरेंस है, वो इसके लिए क्लेम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन जहीर फारूकी के घर खेली फूलो की होली

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »