MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमि

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में भ्रष्टाचार में भी पूरी तरह से साम्प्रदायिक भाईचारा निभाया जा रहा है। दो सभासदों ने नगरपालिका की भी जमीन पर अपना कब्जा कर लिया। मामले में शिकायत हुई तो पालिका प्रशासन भी नींद से जागा और एक प्रकरण में पालिका के संपित्त विभाग ने भूमि को कब्जा मुक्त करते हुए सभासद का ताला तुड़वाकर अपना ताला डाल लिया तो दूसरे प्रकरण में अंतर विभागीय समिति का गठन करते हुए अपनी भूमि वापस पाने की तैयारी कर ली गई है।

नगरपालिका परिषद् की संपत्ति पर लगातार कब्जे के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही प्रकरण पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में इसमें दो सभासदों जिसमें एक हिन्दू बस्ती और दूसरी मुस्लिम बस्ती से हैं, पर पालिका की ही भूमि को कब्जाने के आरोप सामने आये। शिकायत हुई और पालिका प्रशासन ने जांच कराई तो यह मामले सही साबित हुए।

इसे भी पढ़ें:  बेटे को हुआ कैंसर, तो मां ने कर ली खुदकुशी

बताया गया है कि वार्ड 27 के अन्तर्गत मीनाक्षी चौक के पास नगरपालिका के क्वार्टर हैं, यहीं पर पालिका की भूमि भी पड़ी है, जिस पर कुछ निर्माण भी है। इसी भूमि पर एक सभासद ने अपना कब्जा स्थापित करने के लिए दरवाजा लगाया और ताला डाल लिया, जबकि भूमि नगरपालिका की संपित्त है। मामले में शिकायत हुई तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने भागदौड़ कर जांच की, जिसमें शिकायत सही साबित हुई और पालिका भूमि पर सभासद का कब्जा पाया गया। विभाग ने रिपोर्ट दी तो पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने संपत्ति से सभासद को कब्जा हटवाया और टीम को भेजकर सभासद का ताला तुड़वाकर पालिका का ताला लगवाते हुए संपत्ति अपनी निगरानी में ली गई।

इसके साथ ही रुड़की रोड पर पुलिस चौकी के पास वार्ड 32 के अन्तर्गत भी नगरपालिका की संपत्ति पर एक सभासद के द्वारा कब्जा कर अपना कार्यालय तक बना लिया गया। इसमें शिकायत के बाद पालिका प्रशासन ने जांच की। पहले तो अज्ञात के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन जांच में सभासद का नाम सामने आने पर नोटिस जारी कर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया। इसमें सभासद ने उक्त भूमि को अपनी बताते हुए जवाब दिया है कि उस पर वो 12 साल से काबिज हैं। मामला पेचीदा हुआ तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने इसमें कानूनी सलाह ली और अब कानून के रास्ते ही अपनी भूमि को सभासद से कब्जामुक्त कराने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाजपा की सरकार में मुस्लिमों का उत्पीड़न हुआः मायावती

पालिका के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर पालिका की अचल संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। मीनाक्षी चौक के पास वाली संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाकर उसको अपनी निगरानी में ले लिया गया है, जबकि रुड़की चुुंगी के पास वाली संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जांच की गई। इसमें पाया गया है कि यहां पर पालिका के द्वारा भूमि पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसी को एक सभासद के द्वारा कब्जाया गया है। यहां पर गेट और अन्य निर्माण कर कार्यालय बनाया गया है। इस मामले में ईओ के निर्देश पर अधिवक्ता से विधिक राय ली गई है। उसके अनुसार राजस्व विभाग और पालिका के संपत्ति तथा निर्माण विभाग से संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी। रक्षाबंधन के बाद कब्जा हटवाने की पूरी तैयारी की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडल

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमगोली की आवाज सुनकर भाई

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडलपुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  बेटे को हुआ कैंसर, तो मां ने कर

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »