दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, 95 हजार रुपये बरामद

मुजफ्फरनगर। शहर में पिछले दिनों बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसका रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हुए शातिर टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो शातिरों को तो पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन उनका एक साथी चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस ने इनके कब्जे से 95 हजार रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है।

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष सिंह के नेतृत्व में गत रात्रि थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर टप्पेबाज अभियुक्तों को बझेडी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया कि 13.01.2025 को मौहम्मद साकिब पुत्र नसीम अहमद निवासी ग्राम बझेडी थाना नईमण्डी द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि वह बैंक से पैसे निकालकर उन्हे थैले में रखकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जब वह गाजावाली पुलिया के पास पहुंचा तो पीछे से 01 मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आये तथा इशारा कर उसकी मोटरसाइकिल को रूकवाया तथा बोले की उसकी जैकेट पर गंदगी लगी है। मैं जब अपनी जैकेट पर लगी गंदगी को साफ करने लगा तो वह तीनों लोग मेरे मोटरसाइकिल पर टंगे पैसों के थैले को लेकर भाग गये।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचार

मुकदमा दर्ज होने के बाद घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बझेडी फाटक के निकट से इस मामले में शामिल बदमाश विपिन पाल पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम सफीपुर पट्टी, कस्बा बुढाना और विशाल पुत्र बब्लू पाल निवासी खुब्बापुर थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार किया, जबकि उनका साथी दीपक पुत्र रजनीश पाल निवासी सफीपुर पट्टी, कस्बा बुढ़ाना फरार हो गया। इनको गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में उप निरीक्षक सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल सोविन्द्र कुमार, आदित्य कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार और ब्रहमदेव शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  टिकैत जयंती से मुंह मोड़ने वालों पर भाकियू का शिकंजा

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »