ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। ईंट भट्टों पर माल सप्लाई के बाद भुगतान की रकम लेकर वापस दिल्ली लौट रहे चाचा-भतीजा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रूके, वो खाना खाते रहे और उनका कार चालक भुगतान के रूप में मिले 13 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लेकर कार सहित फरार हो गया। चालक के फरार होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने खतौली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

दिल्ली के सरिता विहार निवासी आयुष जैन पुत्र विनय कुमार जैन ने खतौली थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने व्यापार से सम्बंधित माल ईंट भट्टों पर सप्लाई करने का काम करता है। उसने मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में भी माल सप्लाई किया था। उसी माल का भुगतान प्राप्त करने के लिए व्यापारी 5 अगस्त को अपने चाचा मोहन जैन पुत्र वीर जैन निवासी सविता विहार दिल्ली और कार चालक परमेश्वर यादव के साथ मुजफ्फरनगर आया था। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर स्थित ईंट भट्टे से 4.60 लाख और शामली जनपद के ऊन में स्थित भट्टे से 905700 रुपये का भुगतान प्राप्त किया। कुल 13 लाख 65 हजार 700 रुपये नकद प्राप्त कर व्यापारी अपने चाचा और कार चालक के साथ दिल्ली के लिए वापस चल दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन ने किये 31 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

व्यापारी आयुष जैन ने खतौली पुलिस को बताया कि रास्ते में जब वो दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली-देहदादून हाईवे पर पहुंचे तो खतौली बाईपास पर स्थित एसवी पंजाबी टूरिस्ट ढाबे पर भोजन करने के लिए कार रुकवा ली थी। आयुष ने कार चालक को भी भोजन करने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। बताया कि सारा पैसा वो चालक को सौंपकर कार के पास ही छोड़कर ढाबे पर अंदर खाना खाने चले गये थे। बीच में भोजन करते समय भी आयुष ने फोन कर चालक को ढाबे के अंदर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने भोजन करने से इंकार कर दिया। आयुष के अनुसार जब वो भोजन करने के उपरांत ढाबे से बाहर आये तो कार और चालक दोनों ही गायब मिले। फोन मिलाया तो वो बंद आया। कार चालक परमेश्वर पैसा और गाड़ी लेकर फरार हो चुका था। कार चालक की इस शातिर ठगी के कारण व्यापारी आयुष जैन काफी परेशान हो गये। उन्होंने ढाबे पर यहां वहां पता किया। इसी बीच उनको भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी अमित कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा और उनकी तहरीर लिखकर थाने में दी। एसएचओ खतौली बृजेश शर्मा ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर कार चालक परमेश्वर के खिलाफ बीएनएस की धारा 316-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  गांवों में मिलेगा खतौनी ठीक कराने का अवसरः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »