टिकैत का गांव-सिसौली में खेली गई उपला मार होली

मुजफ्फरनगर। किसानों की राजधानी कहे जाने वाली सिसौली में रंगों का पर्व रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बावासियों द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर लाग (झांकी) निकाली गई। होली के उल्लास के इस सतरंगी अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत भी उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ रंग गुलाल उड़ाकर होलिकोत्सव मनाया। इसके साथ ही सिसौली में परम्परागत उपला मार होली खेली गई।

किसानों की राजधानी कही जाने वाली सिसौली में होलीका दहन के वक्त की एक पुरानी परंपरा चली आ रही है। जिसके तहत होलिका दहन के तुरंत बाद सेकड़ो लोग आमने-सामने आ जाते है। एक दूसरे पर दहन में जलने वाली सामग्री जैसे उपले (गोस्से)एवं दूसरी चीजों से वार करते हैं। बरसो से चली आ रही यह परंपरा सिसौली की पहचान बन रही है। रविवार को होलिका दहन के बाद सिसौली में ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोग


मुजफ्फरनगर में भाकियू के गढ़ सिसौली में होलिका दहन के बाद आधा गांव एक तरफ और आधा दूसरी ओर खड़ा हो जाता है। इसके बाद होलिका में लगाए हुए उपले उठाकर एक-दूसरे की और फेकते हैं। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहता है और शांति-व्यवस्था बनाये रखने की कोशिश करता है। पुलिस बल दोनों गुटों के बीच में खड़ा हो जाता है, लेकिन थोड़ी ही देर में स्थिति ऐसी हो जाती है कि उपले पुलिस वालों की तरफ भी फेंके जाते हैं जिसके बाद पुलिस गांव से भाग जाती। सिसौली कस्बा को किसानों की राजधानी माना जाता है, और यहीं से चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू का गठन किया था। यूनियन का राष्ट्रीय मुख्यालय भी यही है। बालियान खाप के चैधरी नरेश टिकैत भी इस परंपरागत द्वंद को देखने आते हैं। सोमवार को सिसौली में रंगों का पर्व रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बावासियों द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर लाग्ग निकाली गई। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत और युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर होलिका उत्सव परम्परागत रूप से मनाया।

इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सलीम शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफाजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »