उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा सावन माह के पवित्र अवसर पर अहिल्याबाई चौक, चर्च मार्केट में भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं पूजन कराकर शिविर की विधिवत शुरुआत की गई।

सेवा शिविर में भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन शिवभक्तों को प्रसाद रूप में वितरित किए गए। भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था संगठन की ओर से की गई। इस आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित कई व्यापारी नेताओं, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन तरुण मित्तल ने किया। शिविर में विशेष सहयोग भूपेंद्र गोयल, सुनील वर्मा, अनिल सिंघल, शिव कुमार सिंघल, राहुल त्यागी, रमन शर्मा, अभिलक्ष मित्तल, सीमा गोस्वामी, अखिलेश शर्मा आदि का रहा। यह सेवा शिविर शिवभक्तों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। संगठन ने श्रम और सेवा की भावना के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »