पीएनबी में बनी मैनेजर तो महिला ने बैंक को लगा दिया 40 लाख का चूना

मुजफ्फरनगर। शेरनगर क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात रही एक महिला प्रबंधक द्वारा की गई बड़ी धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। आरोपी महिला बैंक अधिकारी ने अपनी पोस्ट का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे 40 लाख रुपये का होम लोन पास करवा लिया। मामले की भनक लगते ही बैंक प्रबंधन ने जांच कराई और दोष साबित होने पर उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था और अब थाने में धोखाधड़ी एवं विश्वासघात के आरोपों के अन्तर्गत रकम ठगने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला चित्सिालय में अब होगी ईएनटी की पढ़ाई

पंजाब नैशनल बैंक की शाखा शेरनगर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत शिवांश वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा ने नई मंडी कोतवाली में बैंक के साथ की गई आर्थिक धोखाधड़ी के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। शिवांश वर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि अमृता सिंह पत्नी लोकेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रामपुर जिला कानपुर नगर पीएनबी शाखा शेरनगर में 17 जुलाई 2021 से 02 मई 2023 तक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहीं। वो वर्तमान में गोकुल सिटी में परिवार सहित निवास कर रही हैं। इस अवधि के दौरान अमृता सिंह ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए मुजफ्फरनगर में ही विकसित हो रही कालोनी ड्रीम सिटी में एक प्लाट की खरीद और उस पर मकान बनाने के लिए अपनी ही शाखा से होम लोन के लिए आवेदन किया और इसके लिए 40 लाख रुपये का होम लोन बैंक से अपने खाते में प्राप्त कर लिया था। इसके बाद अमृता सिंह ने प्लाट खरीदा लेकिन आज तक भी उस पर मकान बनाने के लिए कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया।

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA---22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

आरोप है कि अमृता सिंह के द्वारा होम लोन के लिए नियमों के अनुसार सम्पत्ति बंधक रखने के लिए जरूरी दस्तावेज की भी पूर्ति नहीं की गई और शाखा प्रबंधक के रूप में अपने पद का नाजायज लाभ उठाते हुए पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। बैंक द्वारा कहने के बावजूद भी प्लाट पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया, इसमें जांच होने पर धोखाधड़ी साबित होने पर बैंक द्वारा अमृता सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद अब बैंक ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट नम्बर एक के द्वारा पारित आदेश के अनुसार सम्बंधित प्रकरण में महिला बैंक अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 एवं 406 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Also Read This

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की नई रणनीति

लखनऊ | 24 फरवरी 2026 — उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी को मजबूत करने के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी आईपैक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम राज्य की राजनीति में आगामी मुकाबले को लेकर सपा की गंभीरता को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में आईपैक की एक टीम ने काम शुरू कर दिया है और उन सीटों का विश्लेषण किया जा रहा है, जहां पिछले चुनावों में सपा को कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईपैक को मुख्य रूप

Read More »

एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ई दिल्ली: एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लिया है और वे स्वयं कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा.” यह मामला अदालत में सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाया। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वे इस बात से विचलित हैं कि स्कूली छात्रों को इस प्रकार की सामग्री पढ़ाई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA—22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंदकपिल सिब्बल ने

Read More »

होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

लखनऊ। होली पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली एवं गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी।  निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखा जाए। अनुबंधित बसों

Read More »

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »