नाले में बह गई महिला, गाजियाबाद में बारिश बनी हादसे की वजह

गाजियाबाद/एनसीआर। बुधवार रात एनसीआर के कई इलाकों में हुई तेज बारिश ने एक बड़ा हादसा गाजियाबाद में कर दिया। विवेकानंद नगर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक नाले की दीवार अचानक गिर गई। इसी दौरान दीवार के पास बैठी एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई और तेज बहाव में नाले में बह गई।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलब

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक महिला की तलाश में जुटी रही। हालांकि नाले का बहाव इतना तेज था कि महिला का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »