‘तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी…’, विजय ने पत्नी से फोन पर कहे थे ये आखिरी शब्द

गाजियाबाद- गाजियाबाद के लोनी बार्डर इलाके की जवाहरनगर कॉलोनी के जी ब्लॉक में रहने वाले विजय प्रताप चौहान ( 30) और उनकी पत्नी शिवानी ( 28) ने शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली। विजय प्रताप ने जवाहरनगर में ही अपने घर में फंदे से लटक कर जान दी। इसके बाद शिवानी का शव दिल्ली में लोनी गोल चक्कर के पास जल विभाग के अहाते में खंभे से लगाए गए फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। माना जा रहा है कि पति की खुदकुशी का पता चलने पर शिवानी ने जान दी। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विजय प्रताप मूल रूप से कासगंज के विरड़ गड़िया के निवासी थी। शिवानी का मायका भी कासगंज में है। जवाहरनगर में दोनों किराए पर रहते थे। दोनों के बीच शुक्रवार की शाम को झगड़ा हुआ था। इसके बाद शिवानी घर से चली गई थीं। लोनी गोल चक्कर के पास जिस स्थान पर उसका शव मिला, वह जवाहरनगर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है। 

इसे भी पढ़ें:  किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »