सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शव

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी निवासी 25 वर्षीय मुजीबुर्रहमान की सऊदी अरब के आबा शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के पूरे 25 दिन बाद सोमवार को जब उसका शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नम आंखों और गमगीन माहौल में मृतक के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

परिजनों के अनुसार, कुल्हेडी निवासी मुस्तकीम का जवान बेटा मुजीबुर्रहमान पछले छह वर्षों से सऊदी अरब के आबा शहर में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वह काफी कम उम्र में विदेश गया था। मेहनत-मशक्कत कर वह परिवार को बेहतर जिंदगी देने का सपना देख रहा था, लेकिन एक सड़क दुर्घटना ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई, इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शव को भारत लाने के लिए सऊदी प्रशासन और वाणिज्य दूतावास से संपर्क साधा गया, लेकिन प्रक्रियागत देरी के चलते शव को गांव तक पहुंचने में करीब 25 दिन का समय लग गया।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के समक्ष पेश होगा प्रोजेक्ट मोती झील

सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा, तो परिजन शव से लिपट कर बिलख पड़े। गांव के सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। नमाज-ए-जनाज़ा अदा करने के बाद मुजीबुर्रहमान के जनाजे को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांववासियों ने सरकार से मांग की कि विदेशों में काम करने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और ऐसी दुखद घटनाओं में त्वरित सहायता दी जाए।

इसे भी पढ़ें:  व्यापार संगठन की युवा इकाई में अनेकों पदाधिकारी हुए मनोनीत

मुजीबुर्रहमान के पिता मुस्तकीम ने बताया, “बेटा मेहनत करने गया था, परिवार का सहारा बनकर लौटा ही नहीं। अब उसकी यादें ही हमारे साथ हैं।” वहीं मृतक की मां बेसुध पड़ी हैं और उन्हें बार-बार होश में लाया जा रहा है। घटना पर कई सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने भी दुख प्रकट किया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा को पुण्यतिथि पर किया याद

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात-छह वार्डों में नौ सड़कों

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »