कॉलेज के लिए जमीन देने पर जहीर फारूकी को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने दो दिन पूर्व कस्बे में इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को करोड़ों रुपए कीमत की अपनी निजी 8 बीघा जमीन दान में देने के कागज सौंपे थे इस बात से खुश होकर पुरकाजी के सभासदों और हिंदू और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने जहीर फारुकी के घर पहुंच कर उनके गले में शोल और मालाऐं डालकर और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया सभी सभासदों और जिम्मेदार नागरिकों ने कहा कि जहीर फारूकी ने पुरकाजी पर लगे 70 साल के कलंक को आज धो दिया है अब हमारे कस्बे में भी इंटर कॉलेज बनेगा हमारे बच्चे यहीं पढ़ा करेंगे पुरकाजी के लिए स जाहिर फारूकी का ये महादान सदियों तक याद किया जाएगा जाहिर फारूकी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने कस्बे और सर्व समाज के लिए अच्छे से अच्छा काम करने के लिए ही राजनीति में आया हूं आप जनता के सहयोग से मुझे अभी बहुत काम अपने कस्बे ओर देहात के लिए करने हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा पुरकाजी के अंदर आजादी के बाद से लेकर आज तक भी कोई सरकारी हाई स्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज नहीं है दशकों से पुरकाजी की जनता के इन जख्मों पर यहां के बड़े-बड़े नेता चुनाव में इंटर कॉलेज के लिए जमीन देने और कोलिज बनाने का वादा करते थे लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब नेता भूल जाते थे पुरकाजी कस्बे से विधायक, सांसद, गृह राज्य मंत्री तक रह चुके हैं तथा देश की आजादी के बाद से लेकर 2017 तक एक ही परिवार का पुरकाजी की राजनीति में दबदबा रहा बल्कि आजादी के बाद से यही परिवार 2017 तक चेयरमैन भी रहा है सिर्फ एक योजना कोई और अन्य व्यक्ति पुरकाजी का चेयरमैन बन पाया है लेकिन एक पढ़े लिखे युवा जहीर फारुकी ने आम जनता के कार्यों के लिए सड़कों पर उतरकर इतना संघर्ष किया कि अब पिछली दो योजनाओं से लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पुरकाजी की जनता उसे चेयरमैन चुनती है अपने कार्यकाल में एक से एक विकास कार्य किए है

अब जाहिर फारूकी ने पुरकाजी में इंटर कॉलेज बनाने की मांग को लेकर अपने पास से सरकार को करोड़ों रुपए कीमत की आठ बीघा भूमि दे दी है जहीर फारूकी की इस घोषणा से पुरकाजी के अंदर आम जनता के अंदर खुशी की लहर दौड़ चुकी है पूरे कस्बे एवं देहात में हर जगह फारूकी की तारीफ हो रही है उसी कड़ी में पुरकाजी के सभासद गण और हिंदू मुस्लिम दोनों समाज के जिम्मेदार लोग जाहिर फारूकी के आवास पर पहुंचे और उनके गले में फूल मालाऐं , शॉल डालकर तथा उन्हें बुके देकर उनका सम्मान किया इस मौके पर वार्ड 12 से सभासद आजाद फरीदी ने कहा कि मेरी चार बेटियां थी मैं ही जानता हूं मैं कितना मशक्कत करके उन्हें पढ़ाया है पुरकाजी के अंदर कई कई सो बीघे के बड़े जमींदार भी हैं जो की बड़े-बड़े पदों पर रह चुके हैं करोड़पति अरबपति व्यापारी नेता भी है लेकिन आज तक किसी ने भी पुरकाजी के इंटर कॉलेज बनवाने के लिए या पुरकाजी के छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए कोई 100 गज जमीन तक नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें:  "बकवास बंद करिए, जनता परेशान है" — ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अफसरों को कड़ी फटकार

नदीम कुरैशी ने कहा कि पुरकाजी को जाहिर फारूकी के रूप में एक सच्चा और काबिल रहबर मिल चुका है जिसने पुरकाजी की अवाम का दिल जीत लिया है मोहम्मद अहसान ने कहा कि 70 साल से पुरकाजी की जनता बेहाल थी लेकिन जहीर फारूकी के कार्यकाल के 7 सालों में पुरकाजी की जनता खुशहाल हो चुकी है दीपक माहेश्वरी ने कहा कि करोड़ों रुपए की भूमि शिक्षा के लिए दान करना सबसे बड़ा दान है पुरकाजी क्षेत्र जाहिर फारूकी का एहसानमंद रहेगा विकसित कुमार तथा सावन मेंबर ने कहा कि आज तक सभी नेता सिर्फ झूठे आश्वासन देते थे लेकिन आज तक किसी ने भी पुरकाजी की आवाम की भलाई के लिए नहीं सोचा था जाहिर फारूकी ने जो कहा वह करके दिखा दिया इसीलिए यहां की जनता जाहिर फारूकी की दीवानी है गौरतलब हो कि जहीर फारूकी अपनी कार्यशैली और नए नए विकास कार्यों से ना केवल पुरकाजी बल्कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान रखते हैं बिना किसी राजनीतिक पार्टी के अपने दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस मौके पर विकसित कुमार मेंबर सावन मेंबर रियासत निसार मेंबर शमशेर फरीदी मेंबर शाह आलम गॉड इस्तखार उर्फ लाला मेंबर आरिफ खान मोहम्मद साजिद नदीम अहमद हाफिज जुल्फिकार आजाद फरीदी आलम कुरेशी आदिल फरीदी शाहनवाज फरीदी दीपक माहेश्वरी डॉक्टर महावीर प्रसाद आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Also Read This

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश, एक घायल

नेपाल- खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी

Read More »

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फौजी और शिक्षक को चोर समझ पीटा, गांव में बवालबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्रः कपिल देवपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल कार्यकाल के

Read More »