बच्चों को बॉर्डर दिखाने आईं महिलाएं, बोलीं- यहीं किसानों पर ढहाया गया जबर

शंभू बॉर्डर पर रविवार को माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। हालांकि बॉर्डर पर काफी भीड़ रही। यहां तक कि महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ बॉर्डर पर पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि वह अपने बच्चों को बॉर्डर दिखाने लाई हैं। बच्चों को बता रही हैं कि यहीं पर उनके पंजाब के किसानों पर जबर ढहाया गया है, जिससे उन्हें भी प्रेरणा मिले और आगे जाकर इन्होंने ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाना है। हालांकि हरियाणा सरकार की तरफ से अभी भी पुल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं। बॉर्डर के नजदीक बड़े-बड़े कीलों के साथ लोहे की कटीली तारें लगी हैं और फिर सीमेंट की मजबूत बैरिकेडिंग के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात हुआ है। नदी के पास भी पुलिस बल तैनात है, ताकि वहां से भी किसान आगे न बढ़ सकें। उधर, किसानों की तरफ से भी बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले रस्सी लगा रखी है। उधर, किसान नेताओं की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को डब्ल्यूटीओ किस तरह से खेती सेक्टर को प्रभावित कर रहा है, उस पर विचार चर्चा के लिए माहिर बुलाए गए थे। मीडिया से बात करते किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि अगर सभी 23 फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी दे दी, तो बाजार में महंगाई हो जाएगी। लेकिन वह इससे असहमत हैं। पंधेर ने दावा किया कि एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलने से बाजार में चीजों की कीमतें नियंत्रण में होंगी, न कि बढ़ेंगी। साथ ही कहा कि डब्ल्यूटीओ किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं है। इससे किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 6 हास्पिटल सील

इस मौके पंधेर ने आरोप लगाया कि रोहतक पीजीआई से चंडीगढ़ शिफ्ट किए गए किसान प्रितपाल सिंह पर हरियाणा पुलिस की तरफ से काफी अत्याचार किया गया है। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया है, जिससे उनकी बाईं टांग टूटने के साथ शरीर के कईं और हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। शंभू बॉर्डर पर रविवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों का बड़ा काफिला दिखा, जिनमें किसान लंगर छक रहे थे तो कहीं किसान आराम कर रहे थे। बॉर्डर पर बनाए घरों के बारे में किसानों कुलवंत सिंह, सतवंत सिंह ने बताया कि दिन में इन्हें आफिस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। रात में इन्हें सोने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। किसानों ने कहा कि अब जब लड़ाई लड़नी है, तो फिर इंतजाम तो करने ही पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन में एसएसपी ने करवाई टोलीवार ड्रिल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में क्यों नाकाम रही

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 6 हास्पिटल सीलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन में एसएसपी ने करवाई टोलीवार ड्रिलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आठ लाख के इनामी चार माओवादियों ने शस्त्रों सहित किया आत्मसमर्पणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »