गोंडा- यूपी के गोंडा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद में सोमवार को युवक ने ससुराल जाकर पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। मौके से केबल बरामद हुई है। यह महिला से लिपटी हुई थी। इससे आशंका है कि करंट लगाकर हत्या की गई है। घटना परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कुम्हारनपुरवा गांव की है। गांव निवासी मंगल की बेटी संगीता की शादी उमरी बेगमगंज के बक्सैला निवासी पवन के साथ हुई थी। संगीता पिता के साथ ही रहती थी। सोमवार की सुबह पवन अपनी सुसराल पहुंचा। यहां जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर पवन ने संगीता और मंगल को जमकर पीटा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना से संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ससुर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच में महिला के शरीर में बिजली का तार लिपटा हुआ मिला। इससे करंट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला
होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले





