सातवीं बार सेवा विस्तार पाने वाले IAS: आंजनेय कुमार सिंह की खास कहानी

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में इस वक्त सबसे चर्चित नाम है–सिक्किम कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह। एक बार फिर उन्हें सेवा विस्तार मिला और यह कोई आम बात नहीं, बल्कि सातवीं बार हुआ है जब केंद्र सरकार ने यूपी सरकार के प्रस्ताव पर उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया है। यानी अब अगस्त 2026 तक वे यूपी में प्रशासनिक पद पर बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोश

बुलंदशहर से मुरादाबाद तक: प्रशासन की मिसाल

आंजनेय कुमार सिंह मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के सलाहाबाद गांव से हैं। उन्होंने सिक्किम कैडर में 8 साल सेवा की और 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए। यहां उन्होंने बुलंदशहर, फतेहपुर, रामपुर के जिलाधिकारी से लेकर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर तक की ज़िम्मेदारी संभाली।

इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

आजम खान के खिलाफ सशक्त कार्यवाही

रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए आंजनेय कुमार सिंह ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनके प्रशासनिक निर्णयों के चलते आजम खान के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए और जेल तक भी जाना पड़ा। उनकी इसी सख्त कार्यशैली के कारण वे यूपी प्रशासन और आम जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौत

सेवाविस्तार का रिकॉर्ड

आंजनेय कुमार सिंह को अब तक चार बार एक-एक साल और दो बार छह-छह महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है। ताजा एक्सटेंशन के साथ उनका यूपी में कार्यकाल 11 वर्ष का हो जाएगा। 

Also Read This

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोशजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »