आईआईए मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट अनुपालन पर मंथन, इंटरनल कमेटी गठन पर बनी सहमति

सहायक श्रमायुक्त दिवेश सिंह ने कहा कि पोश एक्ट उद्योगों के लिए एक सकारात्मक और संरक्षण प्रदान करने वाला कानून है, समाधान संस्था के भीतर ही संभव

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पोश एक्ट), 2013 के प्रभावी अनुपालन को लेकर होटल स्वर्ण इन एंड सुइट्स में एक महत्वपूर्ण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में उद्योगों में पोश एक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इंटरनल कमेटी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि पोश एक्ट को केवल कानूनी औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्यसंस्कृति के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल की परिभाषा अत्यंत व्यापक है, जिसमें कार्यालय, फैक्ट्री के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित स्थान शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नियोक्ता की यह वैधानिक जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करे। जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां महिला कर्मचारी की उपलब्धता की परवाह किए बिना इंटरनल कमेटी का गठन अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें:  बीएसए कार्यालय में पूर्व विधायक उमेश मलिक का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने पोश एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिनियम से जुड़े कई भ्रमों को दूर किया। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल की परिभाषा में कार्यालय, फैक्ट्री, नर्सिंग होम, बैंक, मनरेगा कार्यस्थल, कार्य से संबंधित यात्रा और घरेलू कार्यस्थल तक शामिल हैं। उन्होंने इंटरनल कमेटी के गठन, उसका डिस्प्ले, समिति का विवरण सी-बॉक्स पोर्टल पर अपलोड करने, वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि जहां 10 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां शिकायत लोकल कमेटी के माध्यम से की जा सकती है। नियोक्ता या पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध शिकायत की स्थिति में भी लोकल कमेटी ही सक्षम प्राधिकारी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पोश एक्ट के अनुपालन की नियमित निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ठंड का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 24 दिसंबर को रहेंगे बंद

सहायक श्रमायुक्त दिवेश सिंह ने कहा कि पोश एक्ट उद्योगों के लिए एक सकारात्मक और संरक्षण प्रदान करने वाला कानून है। इंटरनल कमेटी के प्रभावी गठन से शिकायतों का निष्पक्ष, गोपनीय और समयबद्ध समाधान संस्था के भीतर ही संभव हो जाता है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और उद्योग अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से बचते हैं। सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने इंटरनल कमेटी के गठन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पीठासीन अधिकारी का वरिष्ठ महिला कर्मचारी होना अनिवार्य है। महिला कर्मचारी उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिनियम में वैकल्पिक प्रावधान भी दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियोक्ता या पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध शिकायत सीधे लोकल कमेटी में की जा सकती है।
आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल ने आगामी 31 जनवरी को विक्टोरिया पार्क, मेरठ में आयोजित आईआईए मुजफ्फरनगर चौप्टर और आईआईए मेरठ चौप्टर के बीच मैत्री क्रिकेट मैच में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर टीम का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए सचिव राहुल मित्तल ने किया। बैठक के अंत में आईआईए कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में आईआईए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, फेडरेशन सचिव अभिषेक अग्रवाल सहित अनमोल अग्रवाल, रविंद्र सिंघल, राज शाह, तुषार गुप्ता (अधिवक्ता), राकेश जैन, अशोक शाह, एफ.सी. मोघा, शमित अग्रवाल, मुकुल गोयल, डॉ. यशपाल सिंह, सुशील अग्रवाल, अनुज कुचछल, प्राचीर अरोरा, अजय अरोरा, नमन जैन, सौरभ मित्तल, राकेश ढींगरा, आचमन गोयल, अनन्या गोयल, कशिश अरोरा, राहुल कसाना, मनोज गुप्ता, मुदित जैन, सुनील चौधरी, पुलकित सिंगल, सचिन शर्मा, रविंद्र कुमार जैन, रजनीश कुमार, सूरज तनेजा, प्रणव सिंगल, अनूप भाटिया, अंकुर मित्तल, भारत भूषण सहित बड़ी संख्या में आईआईए सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »