मुजफ्फरनगर में ‘आर्ई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आर्ई लव महादेव’

शहर में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने ‘आर्ई लव महादेव’ लिखे होर्डिंग लगवाए, यात्रा निकालने का भी किया ऐलान

मुजफ्फरनगर। जनपद में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने ‘आई लव महादेव’ के नाम से शहर में कई होर्डिंग लगवाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रयास राष्ट्र और हिंदुत्व के सम्मान में किया गया है। सोशल मीडिया पर आई लव मोहम्मद की मुहिम के बाद यह कदम उठाया गया है। संगठन ने हिंदू एकता महादेव यात्रा निकालने का ऐलान भी किया है।

एक तरफ मुस्लिम वर्ग के युवाओं द्वारा ‘आई लव मोहम्मद’ की मुहिम सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है और यूपी सहित अन्य राज्यों में प्रदर्शन किये जा रहे हैं, वहीं मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के लोगों ने ‘आई लव महादेव’ के नाम से होर्डिंग लगवा दिए हैं। संगठन की तरफ से शहर में कई स्थानों पर ‘आई लव महादेव’ के होर्डिंग लगवाए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्र और हिंदुत्व के सम्मान में यह प्रयास किया गया है। जल्द ही हिंदू एकता महादेव यात्रा भी निकाली जाएगी। उधर, एसएसपी के आदेश पर कुछ समय बाद होर्डिंग हटवा दिए गए। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर और स्लोगन आदि वायरल हो रहे हैं। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भी इसको लेकर बयान आया था। पिछले दिनों बागपत जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर लेकर जुलूस भी निकाला गया था। कई अन्य स्थानों पर ऐसे ही मामले सामने आए थे।

उधर, एक दिन पहले ही मुहल्ला अबुपुरा में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि शहर के साथ ही जिलेभर में और देशभर के 23 राज्यों में उनके संगठन के पदाधिकारी ‘आई लव महादेव’ के होर्डिंग लगवाएंगे और हिंदू एकता महादेव यात्रा भी निकाली जाएंगी।

शुक्रवार को सुबह से ही राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा शहर में शिव चौक, महावीर चौक, जानसठ रोड पर बस स्टैंड, सरकुलर रोड, अहिल्याबाई चौक समेत कई स्थानों पर ‘आई लव महादेव’ के होर्डिंग लगवा दिए। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में नगर पालिका टाउन हाल प्रांगण से हिंदू एकता महादेव यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। राष्ट्र और हिंदुत्व के सम्मान में ही होर्डिंग लगवाने और हिंदू एकता यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। वर्तमान परिस्थिति में समस्त हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है, जाति-बिरादरी में बंटने से बचना है। उधर, एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि इस तरह के होर्डिंग लगाए जाने की जानकारी मिली थी, संगठन के पदाधिकारियों से बात की गई, सभी होर्डिंग हटवा दिए गए हैं। उनसे कहा है कि भविष्य में ऐसी होर्डिंग न लगवाएं।

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »