ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.8 किलो गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्त पानीपत से कम्बल आदि लेकर उड़ीसा जाता था और वहीं से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कपड़ों में छुपाकर लाता था

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढाना थाना पुलिस ने सक्रिय चेकिंग के दौरान एक शातिर वांछित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत थाना बुढाना पुलिस ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 01 शातिर वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कैन्टर वाहन बरामद किया गया है। थाना प्रभारी बुढाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में बुढाना पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 दिसंबर 2025 को थाना बुढाना पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया था। उक्त मामलों में अन्य अभियुक्त भी वांछित थे, जिनमें से दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि शेष की तलाश जारी थी।
इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम खतौलीदृबुढ़ाना मार्ग पर सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कैन्टर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 20.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से कैन्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र उर्फ नौमान पुत्र रामपाल कश्यप निवासी ग्राम बडौदा, थाना बुढाना उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करता था। वह पानीपत से कम्बल आदि लेकर उड़ीसा जाता था और वहीं से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कपड़ों में छुपाकर लाता था, जिसे स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता था।

इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे हादसा, स्विफ्ट सवार समेत कई लोग गंभीरसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »