मुजफ्फरनगर-दरोगा जी लाइन हाजिर, भाकियू ने वापस ली पंचायत

भोपा पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ 16 सितम्बर को एसएसपी कार्यालय घेराव का किया था ऐलान

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाकियू नेता की मारपीट मामले में गिरफ्तारी को लेकर भाकियू ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और 16 सितम्बर को एसएसपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। इसमें देर रात एसएसपी ने भाकियू नेता से वार्ता की और समस्याओं को समाधान तक ले जाने का भरोसा दिया, तो भाकियू ने घेराव पंचायत को वापस लेने का ऐलान कर दिया। वहीं घर से फरार युवती की बरामदगी न करने और संवदेनशील मामलों में भी त्वरित कार्यवाही करने में लापरवाही सामने आने को लेकर चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
बता दें कि एक देशी शराब ठेके के सेल्समैन नितिन ने आरोप लगाया था कि ठेके के कथित मालिक सपा नेता सर्वेन्द्र राठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका ठेके से अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि सर्वेन्द्र ठेके पर नकली शराब बेचने का दबाव बनाता है और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसमें भोपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सर्वेन्द्र राठी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। बताया गया है कि सर्वेन्द्र राठी भाकियू टिकैत में भी पदाधिकारी रहा है। इसको लेकर भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा और जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने आपातकालीन बैठक बुलाकर भोपा पुलिस पर निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही करने के आरोप लगाते हुए 16 सितम्बर को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान कर दिया। इसकी रणनीति के लिए 13 सितम्बर को मोरना में संगठन की बड़ी पंचायत बुलाई गई थी।
योगेश शर्मा ने बताया कि देर रात एसएसपी संजय वर्मा के साथ उनके कैम्प कार्यालय पर भाकियू प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग हुई, जिसमें उनके साथ ही जिलाध्यक्ष नवीन राठी, कपिल सोम, अर्जुन बालियान, मोनू प्रधान और सुमित पचेंडा शामिल रहे। इस मीटिंग में सभी विषयों को उनके सामने रखते हुए थानों और चौकियों में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा किये जा रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी बात रखी गई। योगेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी ने उनको भरोसा दिया कि जो भी विषय उनके सामने आये हैं, वो उस पर गंभीरता के साथ निर्णय लेकर कार्यवाही करेंगे। योगेश शर्मा ने कहा कि एसएसपी के भरोसे पर ही 16 सितंबर का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  फांसी पर लटकाकर हमलाः आरोपी राज सिंह को सात साल की सज़ा, 20 हजार रुपये जुर्माना

दूसरी ओर, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस महकमे में अनुशासन कायम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लापरवाही बरतने के आरोप में भोपा थाने के सीकरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक तपन जयंत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विशेष रूप से उन मामलों के मद्देनजर की गई है, जिनमें चौकी प्रभारी द्वारा समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। इनमें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियारों के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही थीं। आम जनता की शिकायत पर यह मामला उजागर हुआ, लेकिन संबंधित चौकी प्रभारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में घर से फरार हुई एक लड़की को बरामद करने में चौकी प्रभारी की कथित लापरवाही सामने आई। बताया गया कि योगेन्द्रनगर से करीब दो माह पूर्व एक युवती दूसरी जाति के युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली। परिजनों की शिकायत पर युवती को बरामद नहीं करने और युवक के पिता को अवैध हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने के मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची। जांच कराई गई, इसमें दोष साबित होने पर दरोगा जी को लाइन में भेजा गया है। एसएचओ भोपा ओमप्रकाश ने बताया कि युवती अभी तक भी बरामद नहीं हुई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि युवती को पुलिस लेकर आ गई थी। वो तब तक कोर्ट मैरिज कर चुकी थी और अपने पति के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। परिजनों के साथ जाने से उसने साफ इंकार कर दिया। बालिग होने के कारण पुलिस ने उसको बिना कार्यवाही भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरार

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »