अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

चोरी की 09 मोटरसाइकिलें, असलाह और भारी मात्रा में कल-पुर्जे बरामद, नई मंडी पुलिस की बड़ी सफलता, गैंग का तीसरा सदस्य मौके से फरार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 09 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक लकड़ी का रेहड़ा, दो कटे हुए बाइक चेसिस, भारी मात्रा में मोटरसाइकिलों के कल-पुर्जे, असलाह और वाहन खोलने के उपकरण बरामद किए हैं। गैंग का एक तीसरा सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन गश्त एवं धरपकड़ अभियान के तहत नई मंडी पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जौली रोड से भोपा रोड की ओर जाने वाले ड्रीम सिटी मार्ग पर छापा मारा, जहां झाड़ियों में छिपे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक पुत्र महकार, निवासी ग्राम इन्चोली, थाना इन्चोली, जनपद मेरठ और फरमान पुत्र इरशाद निवासी बड़ा मवाना जनपद मेरठ के रूप में हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने तीसरे साथी निक्की पुत्र विजयपाल निवासी मसूरपुर के साथ मिलकर वाहन चोरी करते हैं। यह गिरोह भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजारों और रेलवे स्टेशनों पर एकांत में खड़ी बाइकों की रेकी करता था। मौका मिलते ही बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो जाते। पकड़े जाने से बचने के लिए ये अवैध असलाह अपने पास रखते थे। चोरी की गई बाइकों को ये कबाड़ में बेचने या उनके पार्ट्स निकाल कर अलग-अलग बेचने का काम करते थे। गिरफ्तारी के समय एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी प्रजापत ने बताया कि इन दोनों शातिर बदमाशों से पुलिस टीम ने चोरी की कुल 09 मोटरसाइकिलें (अधिकांश हीरो स्प्लेण्डर और सीडी डीलक्स मॉडल) के साथ ही एक लकड़ी का रेहड़ा, जिसमें मोटरसाइकिल पार्ट्स भरे हुए थे, दो कटी हुई मोटरसाइकिलें (केवल चेसिस और टैंक बरामद), मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण दृ पाना, पेचकस, चाबी, प्लास, एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। बताया कि आरोपी अभिषेक पर मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज 10 मामले दर्ज हैं तो वहीं उसके साथी फरमान पर मेरठ और मुजफ्फरनगर में चोरी, और आर्म्स एक्ट सहित पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अनिल कुमार तोमर, उप निरीक्षक शुभम चौहान, उप निरीक्षक संदीप सिंह, कांस्टेबल रोहित, मुनेश, हिमांशु और कुलदीप शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने की दबंगई

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »