मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवाल

बिन्दल पेपर मिल के उद्योगपतियों के साथ कालिदास मार्ग पर हुई सीएम योगी संग मुलाकात, औद्योगिक विकास व समाधान पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर के उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।
लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा के विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। बैठक के दौरान मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित उद्योग बिन्दल पेपर मिल लिमिटेड के उद्योगपति राकेश बिंदल एवं अंकुर बिंदल भी उपस्थित रहे। उद्योगपतियों ने कच्चे माल की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों तथा औद्योगिक नीतियों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर एक प्रमुख औद्योगिक जनपद है, जहां कागज, चीनी, स्टील और अन्य लघु व मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन उद्योगों के सशक्त होने से न केवल क्षेत्रीय विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के उपरांत उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से मुजफ्फरनगर के उद्योगों को नई दिशा और गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देव

Also Read This

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर आगरा से बदलेगी आगरा की तस्वीर, सीएम योगी बोलेपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »